फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan great Waqar Younis asks ICC to play with one brand of ball for Test cricket

ड्यूक, कूकाबुरा और एसजी गेंद से खेली जाती है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, वकार यूनुस ने दी विशेष सलाह

Fri, 04 Sep 2020 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan great Waqar Younis asks ICC to play with one brand of ball for Test cricket
duke ball

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को टेस्ट क्रिकेट में केवल एक ही ब्रांड की गेंद के इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए क्योंकि तेज गेंदबाजों को दुनिया भर में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलते हुए तालमेल बिठाने में मुश्किल होती है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल के इंग्लैंड दौरे पर ड्यूक गेंद से खेली जिसमें उसे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-1 से गंवानी पड़ी। यूनिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक कॉलम में लिखा, ‘मैं कई वर्षों तक ड्यूक गेंद का बड़ा हिमायती रहा लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी दुनिया में केवल एक ही ब्रांड की गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘यह मायने नहीं रखता कि कौन सा ब्रांड लेकिन आईसीसी को यह फैसला करना चाहिए। गेंदबाजों के लिए दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल कर सामंजस्य बिठाना मुश्किल होता है।’ ड्यूक के अलावा कूकाबुरा और एसजी गेंद अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस्तेमाल की जाती है। भारतीय टीम एसजी गेंदों का इस्तेमाल करती है तो इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टंडीज ड्यूक गेंद और अन्य देश कूकाबुरा का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूनुस ने कहा कि इंग्लैंड में मौसम के कारण इससे कोई परेशानी नहीं हुई, उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमों को हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे बड़ी चुनौती लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से हुई। मुझे नहीं लगता की इंग्लैंड में मौसम को देखते हुए वास्तव में यह कोई बड़ा मुद्दा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed