फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan former cricketer Younis Khan picks his All Time XI

यूनिस खान ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, भारत के इस खिलाड़ी शामिल करके जीता भारतीयों का दिल

Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
pakistan former cricketer Younis Khan picks his All Time XI
युनूस खान - फोटो : file

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान को अगर उनकी टीम की 'दीवार' कहे तो इसमें किसी को कोई शक नहीं होगा। अपनी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने न जाने कितनी बार मुश्किल घड़ी से अपनी टीम को बाहर निकाला है। पाकिस्तान के इस महान बल्लेबाज ने बुधवार को अपनी ऑल टाइम फेवरिट टीम चुनी है और उनका यह वीडियो लॉर्ड क्रिकेट ग्राउंड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर शेयर भी किया है।

विज्ञापन


यूनिस ने बल्लेबाजी की सूची में सबसे पहले सलामी जोड़ी के तौर पर पाक के हनीफ मोहम्मद और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को रखा है। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार ऑलराउंडर जैक कैलिस को अपनी सूची में जगह दी है। कैलिस के बारे में उन्होंने कहा कि वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में से एक रहे हैं।
विज्ञापन


इन तीन के बाद मिडिल ऑर्डर में उन्होंने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, सर विवियन रिचर्डसन और सर गारफील्ड सोबर्स को अपनी टीम में शामिल किया है। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट को रखा है। पाकिस्तान को विश्व कप जीताने वाले इमरान खान को उन्होंने कप्तान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्राथ और स्पिनर के तौर श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुथैया मुरलीधर को शामिल किया है। 

देखिए वीडियो- 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed