फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan eleven beat world eleven by 84 runs

पाकिस्तान एकादश ने विश्व एकादश को 84 रनों से रौंदा

Sun, 21 Oct 2012 05:48 PM IST
कराची/इंटरनेट डेस्क
कराची/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Oct 2012 05:48 PM IST
विज्ञापन
pakistan eleven beat world eleven by 84 runs

उमर अकमल की आतिशी अर्द्घशतक और तेज गेंदबाज ताबिश खान की हैट्रिक के दम पर पाकिस्तान ऑल स्टार एकादश ने पहले अनाधिकारिक टी20 क्रिकेट मैच में विश्व एकादश को 84 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान एकादश के दिए 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में विश्व एकादश निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एकादश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली।

विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान एकादश ने अकमल और शाहजैब हुसैन(54) की आतिशी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन बनाए। इसके बाद ताबिश की अगुआई में गेंदबाजों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एकादश को 138 रनों पर रोक दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का संकेत माने जा रहे इस मैच में मेजबान खिलाड़ी पूरी तरह छाए दिखे। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर को छोड़कर सभी 10 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए लेकिन सबसे बड़ा कमाल ताबिश ने किया। उन्होंने चार ओवर में एक हैट्रिक की मदद से 25 रन देकर तीन विकेट लिए। ताबिश ने सातवें ओवर में रिकॉर्डो पावेल(05), जर्मेन लासन(0) और ठांडी त्शबाला(0) को बोल्ड कर हैट्रिक बनाई तथा मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। हालांकि इसके पहले वहाब रियाज के शुरुआती झटकों ने विश्व एकादश को लड़खड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed