फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan dealt a big blow as Fakhar Zaman got injured while fielding in first match Champions Trophy

Champions Trophy: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, पहले ही मुकाबले में यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

Wed, 19 Feb 2025 04:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पहले ही सईम अयूब की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं जो चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में फखर पर शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Pakistan dealt a big blow as Fakhar Zaman got injured while fielding in first match Champions Trophy
फखर जमां - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज फखर जमां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। फखर ने ही पाकिस्तान को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी और उनका इस तरह चोटिल होना पाकिस्तान के लिए चिंता की बात है। 
विज्ञापन

गेंद रोकने के प्रयास में चोटिल हुए फखर 
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फखर मैच की पहली ही गेंद पर बाउंड्री पर गेंद रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए और बाउंड्री पर ही बैठ गए। दरअसल, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने कवर ड्राइव शॉट मारा। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी जिसे रोकने के लिए फखर भागे और फिसलने के कारण चोटिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फखर की चोट कितनी गंभीर? 
फखर ने भले ही बाउंड्री रोक ली, लेकिन बाद में उन्हें दर्द में देखा गया। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह कामरान गुलाम को मैदान पर फील्डिंग के लिए बुलाया गया। टीम के फिजियो ड्रेसिंग रूम में फखर को देख रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फखर की चोट कितनी गंभीर है और यह देखना होगा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतर पाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन

फखर पर जिम्मेदारी 
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पहले ही सईम अयूब की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं जो चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में फखर पर शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी है। पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि फखर भारत के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में होने वाले मैच से पहले पूरी तरफ फिट हो जाएं। फखर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई त्रिकोणीय सीरीज में अच्छी फॉर्म में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed