{"_id":"5f403be5a99da62f7734db21","slug":"pakistan-cricketer-javed-miandad-apologizes-to-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मियांदाद ने पीएम इमरान खान से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मियांदाद ने पीएम इमरान खान से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला
Sat, 22 Aug 2020 02:56 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
पीएम इमरान खान और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटर एवं पीएम इमरान खान से माफी मांगी। दरअसल, मियांदाद ने कुछ दिन पहले इमरान के प्रधानमंत्री के तौर पर काम करने के तौर- तरीके की आलोचना की थी।
विज्ञापन
तीखी आलोचना के बाद अचानक से वे पीएम इमरान की तारीफ करने लगे, लेकिन इसके पीछे भी एक बड़ी वजह रही। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मियांदाद के भतीजे फैजल इकबाल को घरेलू टीमों के लिये एक मुख्य कोच नियुक्त किया और इसके बाद से ही मियांदाद नरम पड़ गए।
विज्ञापन
विवादास्पद टिप्पणियां करने के लिये मशहूर मियांदाद ने एआरवाई न्यूज से बात करते हुए इमरान से माफी मांगी। मियांदाद ने कहा कि अगर मैंने किसी को भी किसी तरह से आहत किया है तो मैं इसके लिये माफी मांगता हूं, विशेषकर प्रधानमंत्री से क्योंकि मैं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के प्रदर्शन से बेहद नाराज था।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान और अपने देश के क्रिकेट प्रशंसकों का तहे दिल से सम्मान करता हूं।