{"_id":"b42cf6e6-8c99-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-cricket-team-face-fast-bowling-crisis-says-iqbal-qasim","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी था तेज गेंदबाजों की फैक्ट्री, अब है अकाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी था तेज गेंदबाजों की फैक्ट्री, अब है अकाल
कराची/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
वसीम अकरम, वकार यूनुस, इमरान खान शोएब अख्तर आदि धुरंधरों को पैदा करने वाली पाकिस्तानी टीम में इन दिनों तेज गेंदबाजों की भारी कमी है। पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने कहा है कि इन दिनों पाकिस्तानी टीम अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
कासिम ने कहा कि तेज गेंदबाजों की कमी के चलते ही हाल के दिनों में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पाक में तेज गेंदबाजों का आकाल पड़ गया है। घरेलू क्रिकेट से उम्दा तेज गेंदबाज नहीं पैदा हो रहे हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने विकल्पों का अभाव हो गया है।
विज्ञापन
कासमि ने कहा कि अगर पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट में शीर्ष पर बने रहना है तो वसीम अकरम, शोएब अख्तर और वकार यूनुस जैसे तेज गेंदबाजों को पैदा करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौर पर पाकिस्तानी टीम को 3-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इस सीरीज में टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज उमर गुल दो मैचों में पांच विकेट ही मिल पाये थे।
कासिम ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मिली हार से हमें सबक लेने की जरूरत है। अब हमें हर हाल में तेज युवा तेज गेंदबाज तैयार करना होगा। इसके लिए हमें घरेलू प्रतिभाओं का चुनाव कर उन्हें वसीम और वकार जैसे गेंदबाजी गुर सिखाना होगा।