फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉल टैंपरिंग केस में फंसा था 'पाकिस्तान का विराट कोहली', PCB ने दी इतनी बड़ी सजा

Sat, 02 Nov 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket players Ahmed Shehzad fined by PCB for ball tampering
अहमद शहजाद - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को बॉल टैंपरिंग में दोषी पाया गया है। घरेलू क्रिकेट में शहजाद को गेंद से छेड़खानी करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना ठोका है। घरेलू टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी में बल्लेबाज अहमद शहजाद को बॉल टैंपरिंग करने का दोषी पाया गया।

Pakistan cricket players Ahmed Shehzad fined by PCB for ball tampering

सेंट्रल पंजाब और सिंध के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान शहजाद ने गेंद के साथ छेड़खानी की, जिसे वह छुपा नहीं सके और उनको पीसीबी ने इसकी सजा भी दी। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के 17वें ओवर में यह वाकया सामने आया। सिंध की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब शहजाद को गेंद के साथ छेड़खानी करते पाया गया।

Pakistan cricket players Ahmed Shehzad fined by PCB for ball tampering
अहमद शहजाद - फोटो : ट्विटर

ऑन फील्ड अंपायर की नजर में शहजाद की यह हरकत आ गई और उन्होंने तुरंत ही गेंद को चेक किया। अंपायर ने पाया की गेंद को फील्डिंग करने वाली टीम द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। इसके बाद ही शाहजाद के खिलाफ इस मामले को सामना लाया गया। फील्ड अंपायर ने इस बात को मैच रेफरी नदीम अरशद को बताया और इसके बाद टीम की कप्तानी करने वाले शहजाद को सवाल जवाब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan cricket players Ahmed Shehzad fined by PCB for ball tampering
अहमद शहजाद

संतुष्ट जवाब न मिलने पर पीसीबी ने शहजाद पर जुर्माना ठोका गया। शाहजाद ने बताया, हम इस मामले पर दिए फैसले से सहमत नहीं हैं। मैं लगातार यही कह रहा हूं कि गेंद में जो बदलाव आया वो खेल में उसके प्रयोग की वजह से था ना कि उसके साथ की गई छेड़खानी की वजह से। मैंने मैच के अधिकारियों को यह बात समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Pakistan cricket players Ahmed Shehzad fined by PCB for ball tampering

वैसे यह कोई पहली दफा नहीं है जब शहजाद पर इस तरह के आरोप लगे हैं। भारतीय कप्तान कोहली की तरह दिखने वाले शहजाद को पाकिस्तान का विराट भी कहा जाता है। इससे पहले इस पाक बल्लेबाज पर डोप टेस्ट में भी पॉजिटिव पाए गए थे। लंबे समय से बाहर चल रहे शहजाद को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में टीम में जगह दी गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 और टेस्ट टीम में शहजाद को जगह नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed