{"_id":"684b048546e420529a0dd72f","slug":"pakistan-cricket-board-is-negotiating-tri-series-with-afghanistan-uae-amid-doubts-over-the-asia-cup-in-india-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पाकिस्तान को एशिया कप के स्थगित होने का डर, त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान-यूएई के संपर्क में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पाकिस्तान को एशिया कप के स्थगित होने का डर, त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान-यूएई के संपर्क में
Thu, 12 Jun 2025 10:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:17 PM IST
सार
इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : @MohsinnaqviC42
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एशिया कप के स्थगित होने का डर सता रहा है। पीसीबी इस टूर्नामेंट के रद्द या स्थगित होने की स्थिति में यूएई और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल सकता है। बोर्ड ने इसके लिए इन दोनों देशों के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। दरअसल, एशिया कप को सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास हैं।
विज्ञापन
एशिया कप को लेकर चल रहा संशय
इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है।
इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय सीरीज के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा।
उन्होंने कहा कि पीसीबी त्रिकोणीय सीरीज के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। सूत्र ने कहा, 'अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज खेलें।' पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष है। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है।