फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board imposed a one-year PSL ban on Sri Lanka's captain Dasun Shanaka
WI Inning
70/1 (7 ov)
Shai Hope 10(5)*
John Campbell 45 (28)
IND elected to bowl

PSL: बौखलाए पाकिस्तान के निशाने पर आए श्रीलंका के दासुन शनाका, पीएसएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया

Mon, 20 Apr 2026 08:41 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 20 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

पाकिस्तान ने दासुन शनाका पर पीएसएल में खेलने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया है। पाकिस्तान शनाका के पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलने पर बौखला गया है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board imposed a one-year PSL ban on Sri Lanka's captain Dasun Shanaka
दासुन शनाका - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। शनाका का नाम शुरू में पीएसएल के लिए चुना गया था लेकिन बाद में वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी लगाया था प्रतिबंध
पीसीबी ने इससे पहले इसी वजह से ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया था, लेकिन उनके एजेंट रॉब हम्फ्रीज का दावा है कि इस खिलाड़ी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध गलत है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। पीसीबी ने सोमवार को कहा कि शनाका और लाहौर कलंदर्स के बीच हाल ही में हुए अनुबंध की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद 21 मार्च को टूर्नामेंट से खिलाड़ी का एकतरफा हट जाना खिलाड़ी के पंजीकरण की शर्तों और तीनों पक्षों के बीच हुए समझौते दोनों का साफ तौर पर उल्लंघन है। 
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा, 'जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी ने जिन आधार पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया वे मौजूदा अनुबंध के नियमों के तहत मान्य नहीं हैं।' शनाका ने इस साल के टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed