फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket: Amid the bad condition of the Pakistan team, coach Kirsten made three demands

Pakistan Cricket: पाकिस्तान टीम के खराब हालातों के बीच बोर्ड ने बुलाई अहम बैठक, कोच कर्स्टन ने की तीन मांग

Mon, 23 Sep 2024 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Sep 2024 10:24 PM IST
सार

पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: Amid the bad condition of the Pakistan team, coach Kirsten made three demands
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक कनेक्शन कैंप का आयोजन किया। इसमें पाकिस्तान के चीफ मोहसिन नकवी के अलावा, टीम के मुख्य कोच,असिस्टेंट कोच और दिग्गज खिलाड़ी शामिल रहे। इस मीटिंग की समाप्ति के बाद पाकिस्तान टीम के सफेद गेंद प्रारूप के कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों से तीन मांग की।
विज्ञापन

कर्स्टन ने की तीन मांगे
पाकिस्तान क्रिकेट पर बात करते हुए कर्स्टन ने कहा- मैं खिलाड़ियों से तीन महत्वपूर्ण गुणों की मांग करता हूं। राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते समय उनके भीतर व्यावसायिकता, गौरव और एकता होनी चाहिए। बता दें कि, पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया कि, पाकिस्तान की टीम गुटों में बटी हुई दिख रही थी। कप्तान शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अब कर्स्टन ने कहा- आज इस कनेक्शन कैंप का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मुझे लगता है कि इसके पीछे हमारा उद्देश्य टीम के लिए अपने उद्देश्यों को तय करना था। मुझे लगता है कि हम सभी इससे सहमत हैं कि पाकिस्तान की टीम सभी प्रारूपों में सफल हो। हम आज उन विभिन्न चीजों पर चर्चा कर रहे हैं जो हमारी मदद कर सकती है। इसलिए मुझे लगता है कि टीम और खिलाड़ियों के पेशेवर स्तर के संदर्भ में एक चीज जिसके बारे में हमने बात की वह वास्तव में महत्वपूर्ण थी और मुझे लगता है कि यह सुनिश्चित करने के लिए  खुद को सर्वश्रेष्ठ तरीके से पेश करना होगा और गौरव वापस लाना होगा।
विज्ञापन

'कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे'
कर्स्टन ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में हर कोई चाहता है कि टीम सफल हो लेकिन मैच, सीरीज और टूर्नामेंट जीतने से पहले कुछ कदम जरूरी कदम उठाने होंगे। दिग्गज ने आगे कहा- मुझे लगता है कि हम सभी एक सफल टीम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि टीम हर उस चीज में अच्छा प्रदर्शन करे जिसमें वह खेलती है और ऐसा न हो पाने का कोई कारण नहीं है। यह सभी प्रारूपों में एक बहुत ही प्रतिभाशाली क्रिकेट टीम है, लेकिन कुछ प्रक्रियाएं हैं जिन्हें आपको लागू करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हम इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed