फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan captain Babar Azam supported Virat Kohli happy fans shared funny memes on Twitter

Virat Kohli Babar Azam: बाबर आजम ने किया विराट कोहली का समर्थन तो खुश हुए फैंस, ट्विटर पर शेयर किए मजेदार मीम्स

Fri, 15 Jul 2022 01:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

आलोचनाओं के बीच विराट को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के कप्तान बाबर का साथ मिला। पाकिस्तानी कप्तान ने भारतीय समयानुसार रात 12:29 पर ट्वीट किया।

विज्ञापन
pakistan captain Babar Azam supported Virat Kohli  happy fans shared funny memes on Twitter
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने खराब फॉर्म में चल रहे भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन किया है। बाबर का मानना है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में वापस लौटेंगे। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी फेल रहे। वह 25 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके। इसके बाद उनकी क्रिकेट एक्सपर्ट और कई क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


आलोचनाओं के बीच विराट को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के कप्तान बाबर का साथ मिला। पाकिस्तानी कप्तान ने भारतीय समयानुसार रात 12:29 पर ट्वीट किया। बाबर ने लिखा, 'ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।' उनके ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। बाबर का मानना है कि विराट मजबूत वापसी करेंगे और आलोचकों को गलत साबित करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (15 जुलाई) को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में विराट 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। कोहली के शॉट्स देखकर लोगों को लगा कि आज उनका दिन है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट डेविड विली की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे।






मैनचेस्टर में कोहली के पास मौका
इससे पहले कोहली बर्मिंघम और ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले थे, लेकिन दोनों बार बड़ा स्कोर करने में असफल रहे। उन्होंने एक और 11 रन बनाए थे। वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे रविवार (17 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। विराट के पास मैनचेस्टर में बड़ी खेलने का मौका होगा।



लॉर्ड्स मैच में क्या-क्या हुआ?
पहले वनडे में इंग्लैंड को 110 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम 49 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। उसके लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। भारत के लिए चहल ने चार विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

गेंदबाजों के इस प्रयास को बल्लेबाजों ने बर्बाद कर दिया। टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 29-29 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 27 और मोहम्मद शमी ने 23 रन की पारी खेली। विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन ने नौ, युजवेंद्र चहल ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद दो रन नाए। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने 24 रन देकर छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed