{"_id":"63b920542b044f68ec6a9022","slug":"pakistan-captain-babar-azam-got-angry-on-being-asked-questions-about-captaincy-gave-this-answer-see-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कप्तानी को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, दिया यह जवाब, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: कप्तानी को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, दिया यह जवाब, देखें
Sat, 07 Jan 2023 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 Jan 2023 01:03 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के बाद एक पत्रकार ने उनकी टेस्ट कप्तानी के भविष्य के बारे में सवाल पूछा तो बाबर ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। वीडियो में देखें बाबर ने क्या कहा...
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी के लिए आलोचकों के रडार पर बने हुए हैं। पाकिस्तान 2022 में एक भी टेस्ट मैच जीतने में विफल रहा और पिछले साल दिसंबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड द्वारा व्हाइटवॉश किया गया था। साथ ही देश में खराब पिचों के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा गया। इसके बाद कप्तान बाबर की उनकी कप्तानी की शैली के लिए पाकिस्तान के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना भी की है। टेस्ट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर मीडिया में भी सवाल पूछे गए, जिस पर बाबर भड़क गए।
विज्ञापन
Trending Videos
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के बाद एक पत्रकार ने उनकी टेस्ट कप्तानी के भविष्य के बारे में सवाल पूछा तो बाबर ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। पत्रकार ने पूछा- कुछ लोग कहते हैं आपकी टीम पर ग्रिप कमजोर होती जा रही है। दोस्ती यारी का सिलसिला पाकिस्तान टीम में खत्म हो रही है। जब से शाहिद अफरीदी आए हैं उन्होंने वनडे में उप-कप्तानी बदल दी है, शान मसूद इस भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब यह कहा जा रहा है कि जल्द ही टेस्ट कप्तानी भी आपसे छीन ली जाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर बाबर ने जवाब दिया- सर, आपको ही पता चलेगा कि कप्तानी किसकी जा रही है। मुझे इसकी परवाह नहीं है। मेरा काम फील्ड में प्रदर्शन करना है और अपनी टीम से भी प्रदर्शन कराना है।
वीडियो में देखें पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा-
वीडियो में देखें पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा-
🗣️ "Aap ko pata hoga kaptaani kis ke paas jaa rahi hai. Mujhe nahi iss cheez ka ilm."
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) January 6, 2023
Babar Azam responds to a question about his captaincy.#PAKvNZ pic.twitter.com/dFGVBpex41
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने हार टाल दी और टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। मैच में 39 गेंद शेष रहते सरफराज को करियर के सर्वश्रेष्ठ 118 रन पर आउट करने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज जीतने की ओर देख रहा था, लेकिन नसीम शाह और अबरार अहमद की जोड़ी ने 21 गेंदें खेलीं और खराब रोशनी के कारण खेल खत्म होने तक मैदान पर जमे रहे।
319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 304 रन बना लिए थे। खराब रोशनी की वजह से फील्ड अंपायर एलेक्स व्हार्फ और अलीम डार ने दिन के खेल में तीन ओवर शेष रहते मैच को ड्रॉ करने की घोषणा की। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोनों टेस्ट में पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची।