फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan captain Babar Azam got angry on being asked questions about captaincy, gave this answer, see VIDEO

VIDEO: कप्तानी को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, दिया यह जवाब, देखें

Sat, 07 Jan 2023 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Jan 2023 01:03 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के बाद एक पत्रकार ने उनकी टेस्ट कप्तानी के भविष्य के बारे में सवाल पूछा तो बाबर ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। वीडियो में देखें बाबर ने क्या कहा...

विज्ञापन
Pakistan captain Babar Azam got angry on being asked questions about captaincy, gave this answer, see VIDEO
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी के लिए आलोचकों के रडार पर बने हुए हैं। पाकिस्तान 2022 में एक भी टेस्ट मैच जीतने में विफल रहा और पिछले साल दिसंबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड द्वारा व्हाइटवॉश किया गया था। साथ ही देश में खराब पिचों के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा गया। इसके बाद कप्तान बाबर की उनकी कप्तानी की शैली के लिए पाकिस्तान के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना भी की है। टेस्ट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर मीडिया में भी सवाल पूछे गए, जिस पर बाबर भड़क गए।
विज्ञापन

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के बाद एक पत्रकार ने उनकी टेस्ट कप्तानी के भविष्य के बारे में सवाल पूछा तो बाबर ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। पत्रकार ने पूछा- कुछ लोग कहते हैं आपकी टीम पर ग्रिप कमजोर होती जा रही है। दोस्ती यारी का सिलसिला पाकिस्तान टीम में खत्म हो रही है। जब से शाहिद अफरीदी आए हैं उन्होंने वनडे में उप-कप्तानी बदल दी है, शान मसूद इस भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब यह कहा जा रहा है कि जल्द ही टेस्ट कप्तानी भी आपसे छीन ली जाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बाबर ने जवाब दिया- सर, आपको ही पता चलेगा कि कप्तानी किसकी जा रही है। मुझे इसकी परवाह नहीं है। मेरा काम फील्ड में प्रदर्शन करना है और अपनी टीम से भी प्रदर्शन कराना है।

वीडियो में देखें पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा- 
विज्ञापन

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने हार टाल दी और टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। मैच में 39 गेंद शेष रहते सरफराज को करियर के सर्वश्रेष्ठ 118 रन पर आउट करने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज जीतने की ओर देख रहा था, लेकिन नसीम शाह और अबरार अहमद की जोड़ी ने 21 गेंदें खेलीं और खराब रोशनी के कारण खेल खत्म होने तक मैदान पर जमे रहे।

319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 304 रन बना लिए थे। खराब रोशनी की वजह से फील्ड अंपायर एलेक्स व्हार्फ और अलीम डार ने दिन के खेल में  तीन ओवर शेष रहते मैच को ड्रॉ करने की घोषणा की। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोनों टेस्ट में पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed