{"_id":"56da748c4f1c1b31068b4b67","slug":"pakistan-beat-sri-lanka-in-last-asia-cup-league-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने 6 विकेट से श्रीलंका को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान ने 6 विकेट से श्रीलंका को हराया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
शोएब मलिक
- फोटो : PTI
एशिया कप के फाइनल से पहले खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल करते हुए सम्मानजनक विदाई जरूर हासिल कर ली।
विज्ञापन
एशिया कप के फाइनल से पहले खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल करते हुए सम्मानजनक विदाई जरूर हासिल कर ली। टूर्नामेंट के मुख्य चरण के 10वें मुकाबले में गत चैंपियन श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होनी थी और दोनों ही टीमें जीत के साथ विदाई चाहती थी।
विज्ञापन
मेजबान बांग्लादेश के हाथों हारकर पाकिस्तान और श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अंतिम लीग मुकाबले में पाक ने 4 गेंद शेष रहते श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। पाक को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य मिला था और उसने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे उमर अकमल जिन्होंने 37 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जोरदार शुरुआत की। कप्तान दिनेश चंडीमल और दिलशान तिलकरत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 14 ओवर में 110 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़ी शुरुआत की आस जगाई लेकिन बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। चंडीमल ने 58 और दिलशान ने 75 रनों का योगदान दिया।