फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan beat South Africa by 3 wickets in 1st ODI at Centurion Babar Azam and Rassie van der Dussen scored century

आखिरी गेंद पर जीता पाकिस्तान: रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका की हार, बाबर ने डुसेन के शतक पर फेरा पानी

Sat, 03 Apr 2021 08:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan beat South Africa by 3 wickets in 1st ODI at Centurion Babar Azam and Rassie van der Dussen scored century
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC

पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम तीन एकदिवसीय मैचों की की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। पाकिस्तान को मैच जिताने में बाबर आजम का अहम रोल रहा। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 103 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी में 6 विकेट पर 273 रन बनाए थे। इस रोमांचक मुकाबले में  पाकिस्तान ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सेंचुरियन में खेले गए इस  मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब रही और पहला विकेट 32 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओपनर एडन मार्क्रम भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और वह 19 रन बनाकर चलते बने। एक समय दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट 55 रन पर गिर गए थे। 
विज्ञापन
 

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के उभरते सितारे रासी वान डेर डुसेन और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। डेविड मिलर 50 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डुसेन ने 123 रनों की नाबाद पारी खेली। निचले क्रम में एंडिले फेहलुकवायो 29 रन बनाने में सफल रहे। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी और हैरिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। 


274 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत भी खराब रही और पहला विकेट 9 रनों पर धराशायी हो गया। सलामी बल्लेबाज फखर जमां 8 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम ने इमाम उल हक के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 177 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान के लिए मैच आसान कर दिया। 

बाबर आजम 103 रन बनाकर आउट हुए वहीं इमाम उल हक ने 70 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने वापसी की। एनरिक नॉर्त्ज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। एक तरफ मोहम्मद रिजवान खेल रहे थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका लगातार मेहमान टीम पर दबाव बनाने सफल रहा। रिजवान 40 रन बनाकर आउट हुए।

 
बाबर आजम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
104 गेंदों पर 103 रन बनाने वाले पाकिस्तानी कप्तान ने इस दौरान हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। बाबर अब सबसे कम पारियों में 13 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने इसके लिए 76 पारियां खेलीं। अमला ने 83, कोहली ने 86, क्विंटन डीकॉक ने 86 और डेविड वार्नर ने 91 पारियां में यह कमाल किया था।

इसके बाद पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 3 रन बनाने थे। 50वां ओवर फेंकने आए फेहलुकवायो ने शादाब खान को पहली गेंद पर आउट कर दिया। उन्होंने 33 रनों की पारी खेली। इस ओवर में चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर की पांचवी गेंद पर फहीम अशरफ ने 2 रन दौड़कर लिए। अब पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी। अंतिम गेंद पर फहीम ने 1 रन लेकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया। इस रोमांचक मुकाबले में 103 रनों की पारी खेलने वाले बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed