बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में हुए कई बदलाव, 39 वर्षीय दिग्गज की वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आगामी टी-20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तानी बोर्ड 24-27 जनवरी तक लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैच की मेजबानी करेगा। बाबर आजम की कप्तानी में टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
अहसान अली, अमद बट और युवा हरिस रउफ को पहली बार टीम में शामिल किया गया है तो वहीं अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को फिर से वापस बुलाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की टीम में सात बदलाव किए गए हैं। आसिफ अली, फखर जमान, हैरिस सोहेल, इमाम-उल-हक़, मोहम्मद आमिर, मोहमद इरफान और वहाब रियाज को टीम से बाहर कर दिया गया है।
Pakistan squad for Bangladesh T20Is named
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 16, 2020
MORE: https://t.co/qp1JTrXISa #PAKvBAN pic.twitter.com/a2TrVepSc2
ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बीबीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 26 वर्षीय हरिस रउफ को पहली बार टीम में जगह दी गई है। रउफ ने इस सीजन में अभी तक पांच विकेट हॉल, हैट्रिक सहित 16 विकेट चटकाए हैं।
टीम को कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक़ ने बदलाव के बारे में बात करते हुए हाल की हार का जिक्र किया और पिछले नौ में से आठ मैच हारने पर नाराजगी जताई और जीत की पटरी पर लौटने की बात की। वहीं 39 वर्षीय मोहम्मद हफीज और 37 वर्षीय शोएब मलिक को दोबारा से शामिल करने को लेकर उनके अनुभव से टीम को फायदा मिलने की बात की।