{"_id":"67096f4977d6fca0f408f00c","slug":"pak-w-vs-aus-w-australia-confirmed-to-reach-semifinals-with-third-consecutive-win-remains-on-top-of-table-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK W vs AUS W: लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, तालिका में शीर्ष पर बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK W vs AUS W: लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय, तालिका में शीर्ष पर बरकरार
Sat, 12 Oct 2024 12:02 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:02 AM IST
सार
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी जीत है। अब उनके खाते में छह अंक हैं। वहीं, नेट रनरेट + 2.786 का है। वहीं, पाकिस्तान इस हार के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उनके खाते में दो अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.488 है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप का 14वां मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 82 रन पर आउट करने के बाद नौ विकेट से जीत हासिल कर महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग तय कर ली है।
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी जीत है। अब उनके खाते में छह अंक हैं। वहीं, नेट रनरेट + 2.786 का है। वहीं, पाकिस्तान इस हार के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उनके खाते में दो अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.488 है। भारत दूसरे पायदान पर है। उनका नेट रनरेट +0.576 है। न्यूजीलैंड तीसरे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है।

पाकिस्तान को मिली लगातार दूसरी हार
अपनी कप्तान फातिमा सना की अनुपस्थिति में खेल रही पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवरों में सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 23 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। एलिस पेरी (22 नाबाद) और एश्ले गार्डनर (नाबाद 07) ने नौ ओवर शेष रहते टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान की यह तीन मैचों में दूसरी हार है। उसकी टीम की चार बल्लेबाज ही दहाई के अंकों में पहुंच सकी। छठे नंबर की बल्लेबाज आलिया रियाज ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी पारी में चार बाउंड्री लगी। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज प्लेयर ऑफ द मैच एश्ले गार्डनर (4/21), जार्जिया वेरेहेम (2/16) और एनाबेल सदरलैंड (2/15) ने शानदार प्रदर्शन किया।

मेघन महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज
मेघन स्कट ने तीन ओवरों में सात रन देकर एक विकेट लिया। वह अपना 144वां विकेट लेकर महिला टी20 के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज हो गई। उन्होंने पाकिस्तान की निदा डार को पीछे छोड़ा। निदा के 143 विकेट हैं जबकि भारत की दीप्ति शर्मा के 133 विकेट हैं।