{"_id":"5b48d68e4f1c1b3b5a8b45c7","slug":"pak-vs-zim-pakistan-registered-his-first-odi-win-of-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बॉब्वे को हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की साल की पहली जीत, इंजमाम उल हक के भतीजे का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बॉब्वे को हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की साल की पहली जीत, इंजमाम उल हक के भतीजे का शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिम्बॉब्वे को 201 रन से रौंदते हुए पाकिस्तान ने साल 2018 की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पांच मैच की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। पाक टीम की इस जीत में पूर्व कप्ताम इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक ठोका।
विज्ञापन
बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान जिम्बॉब्वे ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 50 ओवर्स में मेहमान टीम ने 7 विकेट खोकर 308 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 128 रन की पारी खेली। इमाम का यह 5वें वनडे में दूसरा शतक है। इमाम के जोड़ीदार फखर जमान ने 60 रन बनाए।
विज्ञापन
इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े हालांकि फखर अर्धशतक बनाने के बाद ज्यादा देर विकेट पर नहीं रुक पाए और 60 रन के स्कोर पर रॉचे का शिकार बन गए। इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके मारे। यह फखर की 5वीं वनडे फिफ्टी है।
विज्ञापन
इन दोनों के अलावा आसिफ अली ने 46 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की टीम इसके जवाब में 35 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से रेयान मरे ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। शादाब ने 32 रन देकर चार जबकि उस्मान खान और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए।
पाकिस्तान ने इससे पहले त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा किया था। फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था, वहीं मेजबान जिम्बाब्वे फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।