{"_id":"61babf352b091a29484f8ea7","slug":"pak-vs-wi-five-members-of-the-west-indies-touring-party-have-tested-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी समेत पांच लोग संक्रमित, पाकिस्तान का दौरा बीच में ही रद्द कर सकती है कैरेबियाई टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी समेत पांच लोग संक्रमित, पाकिस्तान का दौरा बीच में ही रद्द कर सकती है कैरेबियाई टीम
Thu, 16 Dec 2021 09:54 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:54 AM IST
सार
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान प्रबंधन द्वारा बुधवार को जारी किए गए पीसीआर जांच के आधार पर खिलाड़ियों और स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि की। संक्रमित होने वाले तीन खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
विस्तार
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान में मौजूद है और यहां उसे तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। मेहमान टीम को शुरुआती दोनों टी-20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कैरेबियाई टीम को आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले उसे बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी समेत कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब सभी पृथकवास में जाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान प्रबंधन द्वारा बुधवार को जारी किए गए पीसीआर जांच के आधार पर खिलाड़ियों और स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि की। संक्रमित होने वाले तीन खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स का नाम शामिल है। इनके अलावा असिस्टेंट कोच रोडी एस्टविक और टीम के चिकित्सक डॉ अक्षय मानसिंघ भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
A further five members of the West Indies touring party have tested positive for COVID-19 | More below: https://t.co/lOhSH1UdIu
— Windies Cricket (@windiescricket) December 16, 2021
विज्ञापन
संक्रमित होने की वजह से तीनों खिलाड़ी आगामी मैचों का हिस्सा नहीं होंगे और स्टाफ समेत पांचों लोग वेस्टइंडीज के बाकी स्क्वॉड से अलग रहेंगे। ये सभी 10 दिन या नेगेटिव रिजल्ट नहीं आने तक पृथकवास में रहेंगे।
कुल छह खिलाड़ियों के संक्रमण की वजह से दौरे से बाहर होने और डेवोन थॉमस के चोटिल होने की वजह से अब दौरे को रद्द करना पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज और पीसीबी अधिकारियों गुरुवार यानी बैठक होगी और इस दौरान दौरे को बरकरार रखने पर बात होगी।