फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SA When and How to Watch Online Pakistan vs South Africa Playing 11 Captain Vice-Captain WC 2023

PAK vs SA Preview: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे

Fri, 27 Oct 2023 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Oct 2023 09:01 AM IST
सार

Pakistan vs South Africa World Cup 2023 Playing 11 Prediction: पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 155 चौके और 59 छक्के मारे हैं, जबकि पाकिस्तान पांच मैचों में 24 छक्के और 136 चौके ही लगा सका है।

विज्ञापन
PAK vs SA When and How to Watch Online Pakistan vs South Africa Playing 11 Captain Vice-Captain WC 2023
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में आज पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा। हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को विश्व कप में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेलना है क्योंकि इसमें हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होंगे ही, बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है। अब से पाकिस्तान को हर मैच जीतना है और यह दुआ भी करनी है कि ऑस्ट्रेलिया बाकी चार में से कम से कम दो मैच हारे।
विज्ञापन

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में जमीन आसमान का अंतर

क्रिकेट जगत में कहा जाता है कि पाकिस्तान टीम कब क्या कर गुजरे, कोई नहीं जानता। एक दिन वह विश्व विजेता नजर आती है तो अगले ही दिन कमजोर सी टीम से हार भी सकती है। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का फॉर्म में होना जरूरी है और बाबर को पता है कि जबरदस्त प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए चमत्कार से कम पर गुजारा नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका को भले ही धर्मशाला में नीदरलैंड ने हरा दिया था, लेकिन दोनों टीमों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिनका एडेन मार्करम ने बखूबी साथ निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौके-छक्के लगाने में विफल रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज

PAK vs SA When and How to Watch Online Pakistan vs South Africa Playing 11 Captain Vice-Captain WC 2023
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 155 चौके और 59 छक्के मारे हैं, जबकि पाकिस्तान पांच मैचों में 24 छक्के और 136 चौके ही लगा सका है। दक्षिण अफ्रीका के डिकॉक, क्लासेन, मार्करम, डेविड मिलर और मार्को यानसेन का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा है, जबकि पाकिस्तानी टीम में सिर्फ सउद शकील और इफ्तिखार अहमद का स्ट्राइक रेट सौ के करीब रहा है। गेंदबाजी में शाहीन शाह आफरीदी फ्लॉप रहे हैं, जबकि हारिस राऊफ भी प्रभावित नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान को नसीम शाह की कमी बुरी तरह खली है। हसन अली वनडे के लिए मुफीद गेंदबाज नहीं है लिहाजा जमान खान या मुहम्मद वसीम जूनियर को उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

स्पिन विभाग बना है कमजोर कड़ी

पाकिस्तान की सबसे कमजोर कड़ी एक अच्छे स्पिनर का अभाव है। लेग स्पिनर उसामा मीर दोनों मैचों में नाकाम रहे। शादाब खान भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अगर जीतता है तो सेमीफाइनल का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। बल्लेबाजी में डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केशव महाराज ने 4.60 की इकॉनॉमी रेट से सात विकेट लिए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 82 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने 51 जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को 30 मैचों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

Shadab Khan is not in the team due to 'friendship': Usama Mir - Social Buzz  - geosuper.tv

वनडे और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
नतीजा विश्व कप
फॉर्मेट
मैदान साल
दक्षिण अफ्रीका 20 रन से जीता ODI  ब्रिस्बेन 1992
दक्षिण अफ्रीका 5 विकेट से जीता ODI कराची 1996
दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट से जीता ODI नॉटिंघम 1999
पाकिस्तान 7 रन से जीता T20I नॉटिंघम 2009
पाकिस्तान 11 रन से जीता T20I ग्रोस आइलेट 2010
पाकिस्तान 2 विकेट से जीता T20I कोलंबो 2012
पाकिस्तान 29 रन से जीता ODI ऑकलैंड 2015
पाकिस्तान 49 रन से जीता ODI लॉर्ड्स 2019
पाकिस्तान 33 रन से जीता T20I सिडनी 2022

सबसे खास बात यह है कि 1999 वनडे विश्व कप के बाद से चाहे वह 50 ओवर का विश्व कप हो या टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान से नहीं जीत पाई है। यानी पिछले 24 साल से पाकिस्तान ने वनडे और टी20 विश्व कप, दोनों में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। 1999 विश्व कप के बाद से वनडे विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। वहीं इस दौरान टी20 विश्व कप में दोनों का चार बार आमना-सामना हुआ और चारों ही बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की। वनडे और टी20 विश्व कप को मिलाकर दोनों टीमों के बीच कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने तीन और पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं। 

Pakistan vs South Africa: ICC Cricket World Cup 2023 match preview | ICC  Cricket World Cup News | Al Jazeera

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ/मोहम्मद वसीम जूनियर।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स/तबरेज शम्सी।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Pakistan vs South Africa ODI Head To Head Stats & Record Ahead of ICC World  Cup 2023 Match 26 in Chennai - myKhel
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच शुक्रवार (27 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed