{"_id":"6615261f261a52b2fb0ea445","slug":"pak-vs-nz-pakistan-team-announced-for-5-match-t20-series-against-new-zealand-amir-imad-wasim-returns-ipl-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, आमिर-इमाद की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, आमिर-इमाद की हुई वापसी
Tue, 09 Apr 2024 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:57 PM IST
सार
आमिर ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था। वहीं, इमाद ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था।
विज्ञापन
आमिर और इमाद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की पाकिस्तान टीम में वापसी हो गई है। दोनों को 18 अप्रैल से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आमिर-इमाद के पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच
दस दिन तक चलने वाली इस सीरीज के तीन मैच रावलपिंडी जबकि दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे। आमिर ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था। वहीं, इमाद ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था।

आमिर ने कोच से मतभेद के बाद संन्यास लिया था
स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद इंग्लैंड में कुछ समय के लिए जेल की सजा भी काटने वाले आमिर ने दुनिया भर में टी20 लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्कालीन कोच मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेद के कारण यह कदम उठाया था।

इमाद को भी चयनकर्ताओं ने मनाया
स्पिन ऑलराउंडर इमाद ने नवंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया और उनकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल रज्जाक, असद शाफिक, वहाब रियाज और बिलाल अफजल की मौजूदगी वाली चयन समिति ने उस्मान खान, इरफान खान नियाजी और स्पिनर अबरार अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है।

टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), मुहम्मद रिजवान, उस्मान खान, इमाद वसीम, फखर जमान, मोहम्मद आमिर, सैम अयूब, शादाब खान, इरफान खान नियाजी, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, जमान खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और उसामा मीर।