फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Pakistan Security forces and bomb disposal squad monitor Pindi stadium after New Zealand Abandon tour

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड का टूर रद्द होने के बाद खंगाले गए पाकिस्तान के स्टेडियम, देखें वीडियो

Sat, 18 Sep 2021 10:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 10:56 AM IST
सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 17 सितंबर को पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला लिया। कीवी बोर्ड ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में खेलेे जाने वाले पहले वनडे मैच के शुरू होने में कुछ घंटे बचे थे। 

विज्ञापन
PAK vs NZ Pakistan Security forces and bomb disposal squad monitor Pindi stadium after New Zealand Abandon tour
स्टेडियम में छानबीन करते पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड ने 17 सितंबर को रावलपिंडी में पहला वनडे मैच खेले जाने से कुछ घंटे पहले टूर रद्द करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह निर्णय सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद लिया। टूर रद्द होने के बाद रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान सिक्योरिटी और बम निरोधी दस्ते को जांच करते देखा गया। कीवी टीम को इस टूर पर तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी थी। 

विज्ञापन



विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पीएम ने जताई थी हमले की आशंका

दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न  ने कीवी टीम पर हमले को लेकर आशंका की थी। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की पीएम को आश्वासन दिया कि कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। वहीं इमरान खान को जवाब देते हुए न्यूजीलैंड की पीएम ने कहा कि ऐसी खबरें है कि एक बार होटल से बाहर निकलने पर हमारी टीम पर हमला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरा रद्द होने के बाद मैदान पर सुरक्षाकर्मी छानबीन करते पड़े दिखाई

न्यूजलैंड द्वारा दौरा रद्द करते के बाद पाकिस्तान सुरक्षाकर्मी और बम निरोधी दस्ते को रावलपिंडी क्रिकेट मैदान पर देखा गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मैदान पर छानबीन की। लेकिन अभी तक सुरक्षा एजेंसी की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं दिया गया है। 

तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज थी प्रस्तावित

न्यूजीलैंड की टीम 18 साल बाद पाकिस्तान पर आई थी। इस टूर पर कीवी टीम को तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने थी। यह सभी वनडे मैच रावलपिंडी में खेलना तय थे। उसके बाद दोनों टीमों के दरम्यान पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी थी। यह सभी टी-20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed