फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ: Pakistan beat New Zealand by 38 runs in second T20, Babar scored 101 not out

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 38 रन से हराया, बाबर ने बनाए नाबाद 101 रन

Sun, 16 Apr 2023 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 10:12 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम के आठ नियमित खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के कारण पाकिस्तान के साथ सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
PAK vs NZ: Pakistan beat New Zealand by 38 runs in second T20, Babar scored 101 not out
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान बाबर आजम के नाबाद शतक (101* रन, 58 गेंद) की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 38 रन से जीत हासिल की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैरिस रऊफ (4/27) के प्रदर्शन के आगे न्यूजीलैंड सात विकेट पर 154 रन ही बना सका। मार्क चैपमैन ने नाबाद 65 रन बनाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम के आठ नियमित खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के कारण पाकिस्तान के साथ सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बाबर ने मोहम्मद रिजवान (50) के साथ 64 गेंदों पर 99 रन जोड़े। मैट हेनरी ने रिजवान और फखर जमां (00) के विकेट लिए। बाबर ने 58 गेंदों पर शतक लगाया। बाबर ने पाकिस्तान की पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपने 100 रन पूरे किए। 
विज्ञापन


इस मैच में बाबर और रिजवान ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़ अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी थी, लेकिन रिजवान के आउट होने के बाद फखर और सैम खाता खोले बिना आउट हो गए। इमाद वासिम भी दो रन ही बना सके। इस समय ऐसा लगा कि पाकिस्तान की टीम छोटे स्कोर पर आउट हो सकती है, लेकिन बाबर ने एक छोर संभाले रखा और इफ्तिखार के साथ 87 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


193 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की थी। लाथम और चैड ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम के विकेट गिरते रहे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई। मार्क चैपमैन ने नाबाद 65 रन जरूर बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed