फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NED Pakistan won World Cup match in India first time defeated Netherlands Babar Azam made a record

PAK vs NED: पाकिस्तान पहली बार भारत में विश्व कप का मैच जीता, नीदरलैंड को हराया; बाबर आजम ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 06 Oct 2023 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 Oct 2023 09:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए अर्धशतक लगाने वाले साऊद शकील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के अगले मुकाबले की बात करें तो इसी मैदान पर नीदरलैंड की टीम नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ उसके अगले दिन यहीं खेलना है।

विज्ञापन
PAK vs NED Pakistan won World Cup match in India first time defeated Netherlands Babar Azam made a record
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उसने शुक्रवार (छह अक्तूबर) को टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मिली इस जीत से बाबर आजम की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उसने भारतीय जमीन पर विश्व कप के किसी मैच में पहली बार जीत हासिल की है। बाबर आजम भारत में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम विश्व कप में इससे पहले भारतीय जमीन पर दो बार खेली थी। 2011 में मोहाली में सेमीफाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शानदार 85 रन बनाए थे। वहीं, उससे पहले 1996 में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेंकटेश प्रसाद की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने उसे शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

PAK vs NED Pakistan won World Cup match in India first time defeated Netherlands Babar Azam made a record
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में दोनों टीमों के 10-10 विकेट गिरे
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अर्धशतक लगाने वाले साऊद शकील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के अगले मुकाबले की बात करें तो इसी मैदान पर नीदरलैंड की टीम नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ उसके अगले दिन यहीं खेलना है।

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार सातवीं जीत
पाकिस्तान की नीदरलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में यह लगातार सातवीं जीत है। उसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। अगर विश्व कप की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह तीसरा मुकाबला था। हर पाकिस्तानी टीम को जीत मिली है।

PAK vs NED Pakistan won World Cup match in India first time defeated Netherlands Babar Azam made a record
बल्लेबाजी के दौरान नीदरलैंड के विक्रमजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बास डी लीडे और विक्रमजीत का अर्धशतक हुआ बेकार
नीदरलैंड के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उन्होंने 68 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 67 गेंद पर 52 रन बनाए। लोगन वान बीक 28 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉलिन एकरमैन ने 17 और साकिब जुल्फिकार ने 10 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हसन अली को दो सफलता मिली। शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

PAK vs NED Pakistan won World Cup match in India first time defeated Netherlands Babar Azam made a record
बास डी लीडे - फोटो : सोशल मीडिया
शकील और रिजवान का अर्धशतक, डी लीडे ने लिए चार विकेट
इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 39 और शादाब खान ने 32 रन का योगदान दिया। हारिस रऊफ ने 16, इमाम उल हक ने 15, शाहीन अफरीदी ने नाबाद 13 और फखर जमान ने 12 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद नौ और बाबर आजम पांच रन ही बना सके। हसन अली खाता भी नहीं खोल पाए। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कॉलिन एकरमैन को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त, लोगन वान बीक और पॉल वान मिकेरेन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed