{"_id":"666f941a06c1c744a30d63dd","slug":"pak-vs-ire-babar-azam-became-scored-the-most-runs-as-a-captain-in-t20-world-cup-leaving-dhoni-behind-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs IRE: टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम, धोनी को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs IRE: टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम, धोनी को छोड़ा पीछे
Mon, 17 Jun 2024 07:10 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:10 AM IST
सार
आयरलैंड की टीम का सफर भी ग्रुप-ए में समाप्त हुआ, लेकिन टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने चार में से तीन मैच गंवाए, जबकि उसका अमेरिका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा जिसकी मदद से वह एक अंक हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : PCB Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने रविवार को अपने विदाई मैच में आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में यह पाकिस्तान की पहली जीत है। इस मैच में बाबर आजम ने 32 रन बनाए और धोनी को पीछे छोड़ दिया। बाबर इस मुकाबले में नाबाद रहे।
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गेरेथ डेलानी के 31 रन और जोशुआ लिटिल के नाबाद 22 रनों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बाबर ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए जिसके दम पर पाकिस्तान ने सात गेंद शेष रहते सात विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की।
बाबर ने धोनी को पीछे छोड़ा
बाबर आजम ने भले ही 32 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत को अपनी कप्तानी में 2007 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। बाबर के वैश्विक टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर 17 पारियों में 549 रन हो गए हैं, जबकि धोनी के नाम 29 पारियों में 529 रन हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं जिन्होंने 19 पारियों में 527 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
एक भी मैच नहीं जीत सका आयरलैंड
आयरलैंड की टीम का सफर भी ग्रुप-ए में समाप्त हुआ, लेकिन टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने चार में से तीन मैच गंवाए, जबकि उसका अमेरिका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा जिसकी मदद से वह एक अंक हासिल करने में सफल रहा। ग्रुप ए में आयरलैंड की टीम सबसे नीचे पांचवें स्थान पर रही, जबकि पाकिस्तान चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

| खिलाड़ी का नाम | रन | पारी |
|---|---|---|
| बाबर आजम | 549 | 17 |
| एमएस धोनी | 529 | 29 |
| केन विलियमसन | 527 | 19 |
| महेला जयवर्धने | 360 | 11 |
| ग्रीम स्मिथ | 352 | 16 |