फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG Warm Up Match Live Score: T20 World Cup 2022 Pakistan vs England Cricket Scorecard News in Hindi

PAK vs ENG: पाकिस्तान वॉर्म-अप मैच में हारा, इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत हासिल की, अफरीदी को नहीं मिली सफलता

Mon, 17 Oct 2022 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Oct 2022 04:58 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
PAK vs ENG Warm Up Match Live Score: T20 World Cup 2022 Pakistan vs England Cricket Scorecard News in Hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में हरा दिया। उसने सोमवार (17 अक्तूबर) को बिस्बेन के गाबा में छह विकेट से जीत हासिल की। बारिश की वजह से यह मैच 19-19 ओवरों का खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने दो ओवर गेंदबाजी की। वह इस दौरान एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। अफरीदी ने चोट के बाद वापसी की है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी की बात करें तो हैरी ब्रुक ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उन्होंने 24 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। सैम करन 14 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो विकेट लिए। शादाब खान और नसीम शाह को एक-एक सफलता मिली। शाहीन ने दो ओवर में सात रन ही दिए। वह सबसे किफायती रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इंग्लैंड के ओपनर फेल
इंग्लैंड की टीम को तीन रन पर पहला झटका लगा। फिलिप सॉल्ट एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके बाद मोहम्मद वसीम जूनियर ने बेन स्टोक्स को आउट कर दिया। स्टोक्स ने 18 गेंद पर तूफानी अंदाज में 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। एलेक्स हेल्स नौ रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने। लियाम लिविंगस्टोन को मोहम्मद वसीम जूनियर ने शादाब खान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 16 गेंद पर 28 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। इस मैच में शान मसूद और हैदर अली ओपनिंग के लिए आए थे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान यह मैच नहीं खेल रहे हैं। शादाब खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हैदर और शान ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। 

शान 22 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैदर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान शादाब 14 रन, इफ्तिखार अहमद 22 रन और खुशदिल शाह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके बाद आसिफ अली, मोहम्मद नवाज भी कुछ खास नहीं कर सके।

आसिफ 12 गेंदों में 14 रन और नवाज 11 गेंदों में 10 र बनाकर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने पाकिस्तान की पारी को संभालना चाहा, लेकिन वह 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में नसीम शाह दो रन और हारिस रऊफ एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने दो विकेट लिए। वहीं, बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान: हैदर अली (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान (कप्तान), मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, हारिस रउफ, फखर जमान, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, डेविड विली, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, रीस टॉपली, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed