फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG Pitch curators at the Rawalpindi Cricket Stadium were seen using giant fans to dry the pitch

PAK vs ENG: पिच तैयार करने के लिए बड़े पंखे का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

Mon, 21 Oct 2024 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 08:28 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दूसरे टेस्ट में उसी पिच का इस्तेमाल करने का फैसला किया था जिस पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था। स्पिनर नोमान अली और साजिद खान ने मिलाकर नौ विकेट झटके थे जिससे पाकिस्तान की टीम तीन साल बाद पहला टेस्ट मैच जीतने में सफल रही थी।

विज्ञापन
PAK vs ENG Pitch curators at the Rawalpindi Cricket Stadium were seen using giant fans to dry the pitch
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इसके लिए पिच क्यूरेटर ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच तैयार करने के लिए बड़े पंखों का इस्तेमाल किया जिससे सतह को सुखाया जा सके। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए। पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रनों से हराया था और 11 मैचों से टेस्ट में हारने के सिलसिले को तोड़ा था। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दूसरे टेस्ट में उसी पिच का इस्तेमाल करने का फैसला किया था जिस पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था। स्पिनर नोमान अली और साजिद खान ने मिलाकर नौ विकेट झटके थे जिससे पाकिस्तान की टीम तीन साल बाद पहला टेस्ट मैच जीतने में सफल रही थी। पाकिस्तान ने इस तरह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई पिच पर मिली सफलता के बाद पाकिस्तान तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए भी ऐसी ही पिच चाह रहा है। इसके लिए पिच क्यूरेटर को पिच सुखाने के लिए बड़े पंखों का इस्तेमाल करते देखा गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मजे भी लिए। 

विज्ञापन

मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान को मिली थी पहली जीत
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान को पहली जीत मिली थी। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार छह मैच हारे थे। मसूद ने अपने कार्यकाल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से मिली हार के साथ की थी। इसके बाद उसे बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट में भी पाकिस्तान को हार मिली थी। पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बनी थी जिसने पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद मैच गंवा दिया था। हालांकि, पहले मैच के बाद पाकिस्तान ने टीम में बड़े बदलाव किए थे और बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह से दिग्गज खिलाड़ियों को शेष दो मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया था। इसका फायदा उसे दूसरे टेस्ट में दिखा और टीम ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed