फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs

PAK vs ENG: विश्व कप में अपने आखिरी मैच में हारा पाकिस्तान, इंग्लैंड 93 रन से जीता; दोनों टीमों का सफर खत्म

Sat, 11 Nov 2023 10:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

इंग्लैंड ने जीत के साथ पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बना ली है। वहीं, पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में कोई कमाल नहीं कर सका और विश्व कप में इस टीम का सफर हार के साथ खत्म हुआ। 

विज्ञापन
PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप के 44वें मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सफर खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और अंत में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्ड्ंस में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
विज्ञापन

PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs
जो रूट और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान ने 338 रन का पीछा करते हुए 244 रन बनाए। सबसे ज्यादा 51 रन आगा सलमान ने बनाए। कप्तान बाबर ने 38 और रिजिवान ने 36 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल राशिद, गस एटकिंसन और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया।

पहली पारी में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। डेविड विली ने 15 रन का योगदान दिया। मोईन अली आठ और क्रिस वोक्स चार रन ही बना पाए। गस एटिंकसन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल पहुंचना था तो उसे 6.4 ओवर (40 गेंद) में ही मैच को जीतना था। यह असंभव लक्ष्य था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहली पारी के बाद ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। अंत में यह टीम मैच भी नहीं जीत सकी।

PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs
हारिस रऊफ और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : PCB/X
स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। स्टोक्स ने 76 गेंदों में 84 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके व दो छक्के जड़े। वहीं, रूट ने 60 रन की पारी में 72 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। दोनों ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 337 रन पर पहुंचा दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 2019 विश्वकप में ट्रेंट ब्रिज में नौ विकेट पर 334 रन का स्कोर बनाया था। रूट और स्टोक्स ने तीसरे विकेट के लिए 132 रन की अहम साझेदारी निभाई।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। डेविड मलान (31) और जॉनी बेयरस्टो (59) ने 82 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूत आधार दिया जबकि बाद में जो रूट और बेन स्टोक्स ने संयम का परिचय देते हुए अपनी टीम के स्कोर को बड़ा बनाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, स्टोक्स तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शादाब खान के हाथों लपके गए। आखिरी के आठ ओवरों में हैरी ब्रुक (30) और कप्तान जोस बटलर (27) ने तेजी से रन बनाए। ब्रुक ने 17 गेंदो की संक्षिप्त पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े जबकि बटलर ने 18 गेंदो में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 64 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि आफरीदी को 72 रन खर्च कर दो विकेट मिले। इफ्तिखार अहमद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पारी में क्या हुआ?
दूसरी पारी में 338 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम निराश लग रही थी। क्योंकि उन्हें पता था कि मैच जीतने के बावजूद वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेंगे। यही निराशा पाकिस्तान की हार का कारण बनी। अबदुल्लाह शफीक पारी की दूसरी गेंद में डेविड विली का शिकार बने। इस समय तक उनका खाता खुलना तो दूर, टीम का खाता नहीं खुला था। फखर जमान भी एक रन बनाकर विली का दूसरा शिकार बने। 10 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बाबर-रिजवान ने पारी संभाली। दोनों टीम का स्कोर 61 रन तक ले गए। इसके बाद गस एटकिंसन ने बाबर को 38 के निजी स्कोर पर आउट कर पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया। रिजवान भी 36 रन बनाकर चलते बने। यहीं से पाकिस्तान की हार तय हो गई थी। 

PAK vs ENG ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as England Beat Pakistan by 93 runs
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सउद शकील ने 29 और आगा सलमान ने 51 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद तीन रन और शादाब खान चार रन बनाकर आउट हुए। अंत में शाहीन अफरीदी ने 25 रन, मोहम्मद वसीम ने 16 रन और हारिस रऊफ ने 35 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन ये सिर्फ पाकिस्तान की हार का अंतर कम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed