Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG Babar Azam lashed out at critics Also answered the question of leaving the captaincy WC 2023

PAK vs ENG: 'टीवी पर बैठकर राय देना आसान', आलोचकों पर बरसे बाबर आजम, कप्तानी छोड़ने पर कही बड़ी बात

Sat, 11 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Nov 2023 12:04 AM IST
सार

मोईन खान और शोएब मलिक सहित पूर्व कप्तानों ने खुले तौर पर बाबर की कप्तानी की आलोचना की है। इन पूर्व कप्तानों का मानना है कि कप्तानी के दबाव ने बाबर आजम की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
PAK vs ENG Babar Azam lashed out at critics Also answered the question of leaving the captaincy WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। पाकिस्तान की टीम शनिवार (11 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में उसे बड़े अंतर से जीत हासिल करनी है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आलोचकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि टीवी पर बैठकर राय देना हर किसी के लिए आसान है। 
विज्ञापन


मोईन खान और शोएब मलिक सहित पूर्व कप्तानों ने खुले तौर पर बाबर की कप्तानी की आलोचना की है। इन पूर्व कप्तानों का मानना है कि कप्तानी के दबाव ने बाबर आजम की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है। बाबर ने आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, "टीवी पर राय देना बहुत आसान है। अगर कोई सलाह देना चाहता है, तो मुझे सीधे कॉल करने के लिए उनका स्वागत है, मेरा नंबर सभी को पता है।"
विज्ञापन
Trending Videos

PAK vs ENG Babar Azam lashed out at critics Also answered the question of leaving the captaincy WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
मलिक और मोईन ने क्या कहा था?
मलिक ने कहा था कि बाबर एक बल्लेबाज के रूप में शानदार हैं, लेकिन एक कप्तान के रूप में नहीं। वहीं, मोईन ने कहा था कि बाबर को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से सीखना चाहिए, जो कप्तानी छोड़ने के बाद अब बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

बाबर ने दिया करारा जवाब
बाबर ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि उनका फॉर्म कभी प्रभावित नहीं हुआ। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ''मैं पिछले तीन साल से अपनी टीम की कप्तानी कर रहा हूं और मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मैंने विश्व कप में वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा मुझे करना चाहिए था, इसीलिए लोग कह रहे हैं कि मैं दबाव में हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं इस वजह से किसी दबाव में था या मुझे कुछ अलग महसूस हुआ। मैं फील्डिंग के दौरान मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। बल्लेबाजी के दौरान मैं सोचता हूं कि मुझे कैसे रन बनाना चाहिए और टीम को जीत दिलानी चाहिए।"
विज्ञापन

PAK vs ENG Babar Azam lashed out at critics Also answered the question of leaving the captaincy WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तानी को लेकर दिया यह बयान
कप्तानी से हटने की संभावना सहित पाकिस्तानी पत्रकारों के सवालों का सामना करते हुए बाबर दृढ़ और संयमित रहे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि आप किस फैसले के बारे में बात कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन के संबंध में हम यहां जो निर्णय लेते हैं, वह कोच और कप्तान का निर्णय है। हम परिस्थितियों के हिसाब से संयोजन बनाते हैं। कभी-कभी हम सफल होते हैं और कभी-कभी हम सफल नहीं होते हैं।

कप्तानी से हटाए जाने या छोड़ने पर बाबर ने कहा, ''एक बार जब हम पाकिस्तान वापस जाएंगे या इस मैच के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन अभी मैं इस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा हूं, मेरा ध्यान अगले मैच पर है।" विश्व कप के निराशाजनक अभियान में बाबर (282 रन) ने चार अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी किसी भी शुरुआत को तीन अंकों के स्कोर में बदल सके, जिससे टीम को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed