फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG 1st Test: Pakistan fan taunts Dhoni century, Amit Mishra gives befitting reply, tweet goes viral

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान के फैन ने धोनी के रन पर कसा तंज, अमित मिश्रा ने दिया करारा जवाब, ट्वीट वायरल

Sun, 04 Dec 2022 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Dec 2022 10:37 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के फैन्स भी भिड़ गए। सोशल मीडिया पर दोनों देशों के फैन्स के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली। इस बहस में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर भी कूद पड़े हैं।

विज्ञापन
PAK vs ENG 1st Test: Pakistan fan taunts Dhoni century, Amit Mishra gives befitting reply, tweet goes viral
अमित मिश्रा ने पाकिस्तानी फैन को करारा जवाब दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 657 रन बनाए। इस पर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सपाट पिच बनाने को लेकर निशाना साधा। जवाब में पाकिस्तान की टीम 579 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस पर दुनियाभर के फैन्स ने सपाट पिच पर भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के फेल होने पर ट्रोल किया। हालांकि, इस दौरान भारत और पाकिस्तान के फैन्स भी भिड़ गए। सोशल मीडिया पर दोनों देशों के फैन्स के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली। इस बहस में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर भी कूद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पाकिस्तान के एक फैन ने जोश में आकर सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर तंज कसा। इस पर भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने उस फैन को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान के हारुन नाम के प्रशंसक ने लिखा- ये भारतीय फैन्स कह रहे हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज केवल सपाट पिचों पर बैटिंग कर सकते हैं। एशिया से बाहर पाकिस्तान के यासिर शाह ने धोनी से ज्यादा शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

इस पर अमित ने जवाब दिया- पाकिस्तान को विश्व, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में तीन कप्तान और 24 साल लगे। वहीं, धोनी ने ये तीनों खिताब सात साल के अंदर अकेले ही जीत लिया। इसके बाद अमित मिश्रा ने चुप रहने का इमोजी लगाया है। अमित के इस जवाब का कई भारतीय फैन्स ने समर्थन किया है। कृष्णा नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आपको नहीं लगता कि धोनी ने बतौर विकेटकीपर काफी रन बनाए हैं। पाकिस्तान के किस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास इतने रन हैं। साथ ही हम अपने देश में मेहमानों को ताजा खाना खिलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed