फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason

PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी का क्यों नहीं हुआ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में चयन? मुख्य कोच गिलेस्पी ने बताई बड़ी वजह

Thu, 29 Aug 2024 08:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Aug 2024 08:24 PM IST
सार

पिछले मुकाबले में शाहीन सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। अब उन्हें आगामी मुकाबले से पहले ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी  जगह अबरार अहमद को टीम का हिस्सा बनाया गया है। 

विज्ञापन
PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason
शाहीन अफरीदी-जेसन गिलेस्पी - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए गुरुवार को पाकिस्तान की संभावित 12 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई। इसमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है। अब पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने दिग्गज गेंदबाज को ड्रॉप करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
पिछले मैच में अफरीदी नहीं छोड़ पाए थे प्रभाव
गिलेस्पी ने कहा कि शाहीन को उनकी गेंदबाजी के बारे में फीडबैक दिया गया है और वह टीम के सहायक कोच अजहर महमूद के नेतृत्व में अच्छा काम कर रहे हैं। दरअसल, पिछले मुकाबले में वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए थे। अब उन्हें आगामी मुकाबले से पहले ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी  जगह अबरार अहमद को टीम का हिस्सा बनाया गया है। 

गिलेस्पी ने कहा- शाहीन इस मैच से चूक गए। मैंने उनसे बात की है। वह निश्चित रूप से इसके पीछे की सोच को समझते हैं। हम बस यह देख रहे हैं कि खेल के लिए हमारा सबसे अच्छा संयोजन क्या है, और हम इसी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : @TheRealPCB
परिवार के साथ समय बिताने के लिए किया गया टीम से ड्रॉप
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया कि शाहीन हाल ही में पिता बने हैं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने के लिए टीम से ड्रॉप किया गया है। इसके अलावा वह अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा- शाहीन को कुछ फीडबैक दिया गया है। पिछले कुछ सप्ताह उसके लिए दिलचस्प रहे हैं। वह अभी-अभी पिता बना है और हमने एक ऐसा अवसर देखा है, जहां उसे अपने परिवार के साथ जाने की अनुमति दी जा सकती है। वह अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा है, ताकि वह जितना संभव हो सके उतना प्रभावी हो सके और वह अजहर महमूद के साथ अच्छा काम कर रहा है। हम निश्चित रूप से शाहीन को उसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर देखना चाहते हैं, क्योंकि हमें आगे बहुत सारा क्रिकेट खेलना है और वह इसमें बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।
विज्ञापन

PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason
जेसन गिलेस्पी - फोटो : @TheRealPCB
ऑस्ट्रेलियाई शैली का क्रिकेट खेलना चाहते हैं गिलेस्पी?
पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को शामिल किया गया था। हालांकि, ये गेंदबाज कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। वहीं, टीम को आगा सलमान, सैम अयूब और सऊद शकील की स्पिन तिकड़ी पर निर्भर रहना पड़ा। मैच के बाद फैंस ने आरोप लगाए कि  गिलेस्पी ऑस्ट्रेलियाई शैली का क्रिकेट खेलना चाहते थे। यही वजह है कि टीम में तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी गई। अब दिग्गज ने इस पर भी बात की।

उन्होंने कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई शैली का क्रिकेट खेलना चाहता हूं। हमारे पास बहुत कुशल खिलाड़ी हैं और मैं उनकी ताकत के अनुसार खेलना चाहता हूं और मैं सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहता हूं। हर किसी की सकारात्मक होने की अपनी व्याख्या होती है। मेरे लिए यह चौके और छक्के मारने के बारे में नहीं है, बल्कि एक अच्छी बॉडी लैंग्वेज दिखाने के बारे में है।

PAK vs BAN: Why was Shaheen Afridi not selected in team for second Test? Head coach Gillespie told reason
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
शुक्रवार से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त (शुक्रवार) से रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी और बांग्लादेश को हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। इससे पहले पाकिस्तान को मेहमानों ने पहले मुकाबले में 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा था।
 
पाकिस्तान की 12 सदस्यीय संभावित टीम
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, अबरार अहमद, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मीर हमजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed