फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Sajid Khan of Pakistan seen copying Shikhar Dhawan's Kabaddi style celebration, trolled on social media

PAK vs BAN: धवन की नकल करते दिखे पाकिस्तान के साजिद खान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Tue, 07 Dec 2021 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Dec 2021 07:50 PM IST
सार

बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए बांग्लादेश को अब भी 25 रन की जरूरत है। अगर बांग्लादेश फॉलोऑन खेलता है, तो पाकिस्तान आखिरी दिन मैच जीत सकती है।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Sajid Khan of Pakistan seen copying Shikhar Dhawan's Kabaddi style celebration, trolled on social media
साजिद खान और शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में दो टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहली पारी में चार विकेट पर 300 रन बनाकर डिक्लेयर कर दिया था। जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


यह टेस्ट पूरी तरह से बारिश से बाधित रहा और कई घंटे का खेल धुल गया। अब बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए बांग्लादेश को अब भी 25 रन की जरूरत है। अगर बांग्लादेश फॉलोऑन खेलता है, तो पाकिस्तान आखिरी दिन मैच जीत सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
साजिद खान ने लिए छह विकेट
बांग्लादेश के सात में से छह विकेट पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने लिए। उन्होंने 12 ओवर में 35 रन देकर छह विकेट झटके। विकेट लेने के बाद साजिद के जश्न का तरीका शिखर धवन जैसा था। धवन मैदान पर अनोखा जश्न मनाए जाने के लिए जाने जाते हैं। 

कबड्डी स्टाइल में वह विकेट का जश्न मनाते हैं, जो फैंस को काफी रास आता है। फैंस मानते हैं कि यह टीम इंडिया के 'गब्बर' का ट्रेडमार्क स्टाइल है। अब साजिद को भी इस तरीके जश्न मनाते देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। 


सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों की नकल करना छोड़ देना चाहिए और उन्हें कुछ नया स्टाइल लाना चाहिए। राहुल नाम के यूजर ने लिखा कि सस्ता विराट कोहली बाबर आजम के बाद अब हमें सस्ता धवन भी नजर आ रहा है। 

रैयान एटवुड ने लिखा कि शायद यह धवन का फैन है। कई पाकिस्तान खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं। सुंदरेसन ने लिखा कि हमारे खिलाड़ी हमेशा से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए ट्रेंड सेट करते हैं। पहले रोहित शर्मा की जर्सी नंबर 45 थी। अब पाकिस्तान के आसिफ अली भी 45 नंबर की जर्सी पहनने लगे हैं।


ऋषभ कोहली नाम के यूजर ने लिखा कि यह स्टाइल धवन द्वारा लाया गया था और अब कई लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। एम्बी नाम के यूजर ने लिखा कि शोले का साम्भा गब्बर बनने की कोशिश करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed