फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine

PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान; आईसीसी ने सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

Mon, 26 Aug 2024 07:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

आईसीसी के इस फैसले के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान की टीम के खाते में सिर्फ 16 अंक रह गए हैं जबकि उनका अंक प्रतिशत 22.22 का हो गया है। इससे पहले उनके खाते में 22 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 30.56 का था।

विज्ञापन
PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान की टीम का दर्द खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में हार के बाद अब उन्हें आईसीसी की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा है।  बोर्ड ने स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान पर जुर्माना लगाया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में मेजबानों के छह जबकि बांग्लादेश की टीम के तीन अंक कम किए गए हैं।
विज्ञापन

PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ दोनों टीमों को नुकसान
आईसीसी के इस फैसले के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान की टीम के खाते में सिर्फ 16 अंक रह गए हैं जबकि उनका अंक प्रतिशत 22.22 का हो गया है। इससे पहले उनके खाते में 22 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 30.56 का था। वहीं, जीत के बाद छठे पायदान पर पहुंची बांग्लादेश की टीम अब सातवें स्थान पर खिसक गई है। उनके खाते में 21 अंक रह गए हैं। उनका अंक प्रतिशत 35 का रह गया है। इससे पहले उनके खाते में 24 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 40 का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
दोनों टीमों पर लगा मैच फीस का इतना जुर्माना
पाकिस्तान पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जबकि बांग्लादेश पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने बताया कि पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शांतो ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine
शाकिब अल हसन - फोटो : twitter
शाकिब पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
इसके अलावा बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। दरअसल, शाकिब ने दूसरी पारी के 33वें ओवर में रिजवान की ओर गेंद फेंकी थी। हालांकि, रिजवान इससे चोटिल नहीं हुए, लेकिन अंपायर ने उन्हें गेंद फेंकने के बाद ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी थी।

PAK vs BAN 1st test: Pakistan suffered huge loss after losing to Bangladesh, ICC imposed fine
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : PCB
बांग्लादेश ने दर्ज की 10 विकेट से जीत
पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed