{"_id":"659a579f289783f9ce002105","slug":"pak-vs-aus-why-did-shaheen-afridi-not-play-in-the-third-test-against-australia-mohammad-hafeez-told-the-reason-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेले थे शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हफीज ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेले थे शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हफीज ने बताई वजह
Sun, 07 Jan 2024 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:24 PM IST
सार
अफरीदी को विश्राम देने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज हैरान थे। पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने इसके लिए टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने कहा कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को कार्यभार प्रबंधन के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में विश्राम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीद में क्लीन स्वीप किया। हफीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद कहा,‘‘हमने शाहीन के कार्यभार को देखते हुए उन्हें विश्राम देने का फैसला किया था क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि उनके शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़े।’’
अफरीदी को विश्राम देने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज हैरान थे। पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने इसके लिए टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की थी। सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन अफरीदी ने मेजबान प्रसारक से कहा था कि टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ का मानना था कि उन्हें मैच से विश्राम दिया जाना चाहिए।
हफीज ने कहा कि चोट से वापसी के बाद से अफरीदी लगातार खेल रहे हैं और वह ब्रेक के हकदार हैं। हफीज ने कहा "हमने महसूस किया कि यह सबसे अच्छा होगा अगर हम उसे ब्रेक दे सकें और उसके कार्यभार को प्रबंधित करें। मुझे नहीं पता कि पहले क्या हुआ था, लेकिन इस समय, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि किसी भी गेंदबाज का करियर खराब न हो क्योंकि उसे लगातार खिलाया जा रहा है।"
विज्ञापन
पूर्व ऑलराउंडर ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिडनी टेस्ट से अफरीदी को आराम देने का 12 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें पाकिस्तान का कप्तान बनाए जाने से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा "शाहीन ने इसलिए आराम नहीं किया क्योंकि वह टी20 क्रिकेट खेलना चाहते थे। यह स्पष्ट है कि उनके शरीर में थोड़ा दर्द था। वह बहुत सहज महसूस नहीं कर रहे थे कि उनका शरीर उचित प्रतिक्रिया दे पाएगा। टीम निदेशक के तौर पर मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी खिलाड़ी ऐसे क्षेत्र में न जाए जहां उसे चोट लगे।
हफीज ने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम को भी आराम दिया जा सकता है। हफीज ने कहा, "हमें बाबर की प्रदर्शन क्षमता पर पूरा भरोसा है, भले ही वह खराब दौर से गुजर रहे हों। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है। लेकिन हम उनसे बात करके पता लगाएंगे कि वह क्या चाहते हैं।"