फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Jason Gillespie becomes head coach of Pakistan ODI and T20 team, Gary Kirsten resignation accepted

PAK vs AUS: टेस्ट के बाद वनडे-टी20 में भी पाकिस्तान टीम के हेड कोच बने गिलेस्पी, गैरी कर्स्टन का इस्तीफा मंजूर

Mon, 28 Oct 2024 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मेंटर की भूमिका निभाने के बाद इस साल मई में पाकिस्तान की टीम के साथ बतौर कोच कर्स्टन का कार्यकाल शुरू हुआ था। यह कई चुनौतियों से भरा रहा था। अब गिलेस्पी ही तीनों प्रारूप में पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Jason Gillespie becomes head coach of Pakistan ODI and T20 team, Gary Kirsten resignation accepted
गैरी कर्स्टन, मोहम्मद रिजवान और जेसन गिलेस्पी - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह फैसला गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद आया है, जिसे बोर्ड ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। गिलेस्पी इससे पहले सिर्फ टेस्ट टीम की कोच की भूमिका निभा रहे थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे। यह दौरा चार नवंबर से शुरू होने वाला है। यह बदलाव तब हुआ है जब मोहम्मद रिजवान को  ऑस्ट्रेलियाई और जिम्बाब्वे दोनों दौरों के लिए व्हाइट बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रिजवान व्हाइट बॉल में पाकिस्तान टीम के कप्तान बने

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी ने एक नया चयन पैनल नियुक्त किया था। यह तीन महीने में तीसरे चयन पैनल की नियुक्ति है। इसमें आकिब जावेद, अलीम दार, अजहर अली, असद शफीक और हसन चीमा शामिल हैं। जबकि कोच और कप्तान दोनों के चयन का अधिकार इनसे बाहर रखा गया है। दार ने कथित तौर पर मुल्तान में दूसरे टेस्ट के लिए एक नई पिच तैयार करने का विचार रखा था। इसी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दोनों टेस्ट जीते थे। जबकि आकिब ने भी इसका समर्थन किया था। इस बदलाव के बाद सफेद गेंद के कप्तान रिजवान ने चुटकी लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान अब टेस्ट के दौरान 'आकिब-बॉल' खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्स्टन का कार्यकाल मुश्किलों से भरा रहा

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के मेंटर की भूमिका निभाने के बाद इस साल मई में पाकिस्तान की टीम के साथ बतौर कोच कर्स्टन का कार्यकाल शुरू हुआ था। यह कई चुनौतियों से भरा रहा था। पाकिस्तान को उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से टीम पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में चार महीने से भी कम समय बचा

यह अप्रत्याशित बदलाव पीसीबी के लिए चिंता पैदा करने वाला है क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब चार महीने से भी कम समय बचा है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। पाकिस्तान दो दशकों में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है पाकिस्तान इसकी मेजबानी करने जा रहा है या नहीं, क्योंकि भारत ने अभी तक हिस्सा लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में हाईब्रिड मॉडल को लेकर भी कई बातें कही जा रही हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी बीसीसीआई को कई सुझाव दे रहा है। बीसीसीआई ने अब तक टीम भेजने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed