फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Australian players are afraid to tour Pakistan after 23 years, know what is the reason?

PAK vs AUS: 23 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने से डर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्या है वजह?

Wed, 26 Jan 2022 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jan 2022 02:35 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। फरवरी-मार्च में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Australian players are afraid to tour Pakistan after 23 years, know what is the reason?
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। खिलाड़ियों ने इस देश में पिछले कुछ समय में हुए आतंकी हमले को लेकर चिंता जताई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। फरवरी-मार्च में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


सीरीज को यूएई में कराने की मांग
ऑस्ट्रेलियाई अखबर सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सीरीज को पाकिस्तान की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए जाने की मांग भी की है। ऑस्ट्रेलिया चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी और बहुत गहन होगी। उन्होंने कहा कि दोनों बोर्ड इस दौरे को लेकर छोटी से छोटी जानकारी जुटाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर मंजूरी के बाद टीम का एलान
बेली ने कहा- 'एक बार सुरक्षा व्यवस्था को बोर्ड की औपचारिक मंजूरी मिल जाती है तो हम टीम की घोषणा करेंगे। हालांकि, अभी फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है हम काफी पीछे हैं।' पिछले कुछ महीनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमों ने जरूर पाकिस्तान का दौरा किया है। इसमें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था। हालांकि, पिछले साल टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था के कारण दौरा रद्द कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री कह चुके ये बात
साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। पाकिस्तान की लोकल मीडिया के मुताबिक वहां के गृह मंत्री शेख रशीद ने भी इस बात को माना है कि यूएसए के अफगानिस्तान से सेना हटाने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी घटनाओँ में एक तिहाई से ज्यादा की वृद्धि हुई है। 

न्यूजीलैंड ने क्यों रद्द किया था दौरा?
इससे पहले पिछले साल सितंबर में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वन-डे सीरीज से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान दौरे को रद्द करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए इस दौरे को जारी रखना संभव नहीं होता। 

इंग्लैंड ने क्यों रद्द किया था दौरा?
पाकिस्तान का दौरा रद्द करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा था- हमारे लिए खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और सुरक्षा सर्वोपरि है। हमें पता है अभी वहां यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इससे टीम को आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इससे मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। पिछले एक साल से कोरोना की वजह से खिलाड़ी वैसे ही परेशान हैं। खिलाड़ियों को फिट रखना हमारी प्राथमिकता है।


इंग्लैंड टीम पर टीटीपी के हमले की आशंका थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश टीम पर तहरीक-ऐ-तालिबान पाकिस्तान के हमले की आशंका थी। इस संगठन ने पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। यही संगठन न्यूजीलैंड की टीम पर भी हमला करने की फिराक में थी। आतंकी हमलों को देखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान में क्रिकेट का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed