{"_id":"5f155e118ebc3e63cd62430a","slug":"pak-opener-abid-ali-s-head-injury-not-serious-will-start-practice-from-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं, शुरू करेंगे प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं, शुरू करेंगे प्रैक्टिस
Mon, 20 Jul 2020 02:40 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
आबिद अली
- फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं है। वह बुधवार से अभ्यास पर लौट आएंगे। अली यहां पाकिस्तानी टीम के बीच आपस में चल रहे अभ्यास क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को फॉरवर्ड शार्ट लेग पर फील्डिंग करते समय हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार आबिद में हल्की बेहोशी छाने जैसे कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनका एहतियात के तौर पर सीटी स्कैन करवाया गया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। पाकिस्तान के टीम चिकित्सक डॉ. सोहेल सलीम ने कहा कि आबिद बुधवार से अभ्यास में वापसी करेंगे, लेकिन वह चार दिवसीय अभ्यास मैच में आगे नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आबिद पूरी तरह से फिट हैं और मंगलवार के विश्राम के दिन बाद बुधवार को अभ्यास पर लौटेंगे।' पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
विज्ञापन