फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak-India cricket series: Shiv Sena vows protests at matches

शिव सेना की धमकी के बीच भारत-पाक क्रिकेट का रोमांच

Fri, 21 Dec 2012 05:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 05:48 PM IST
विज्ञापन
Pak-India cricket series: Shiv Sena vows protests at matches

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच वर्ष 2007 के बाद पहली बार होने जा रही क्रिकेट सीरीज को रद्द कराने की मांग को लेकर एक तरफ राजनीतिक दल शिव सेना बवाल किए हुए है। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों और प्रायोजकों में इस सीरीज का साक्षी बनने को लेकर जुनून सातवें आसमान पर है।

विज्ञापन


देश ही नहीं बल्कि पडोसी मुल्क पाकिस्तान में भी दोनों देशों के बीच लंबे अर्से के बाद बहाल हुए क्रिकेट संबंधों के बाद होने जा रही सीरीज को देखने के लिए उत्सुक्ता है। भारत और पाकिस्तान के बीच 25 दिसंबर को पहले टी20 मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक किसी भी कीमत और भारी परेशानियों व लंबी लाइनों के बावजूद टिकटें हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


2007 के बाद दोनों देशों के बीच होने जा रही पहली द्विपक्षीय सीरीज के लिए बंगलूरू में टिकट काउंटर खुलने के साथ ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि आधी रात से ही लोग टिकटें खरीदने के लिए काउंटरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए थे। सीरीज के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री इस महीने की शुरूआत में ही शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed