{"_id":"8964ae081159cd1cf1f22050141d1a49","slug":"pak-in-strong-position-against-sri-lanka-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की ठोस शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की ठोस शुरुआत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान (177) के शानदार शतक और 3 अर्धशतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका पर पहले टेस्ट मैच में दबाव बना दिया है।
यूनिस के अलावा असद शफीक (75), सरफराज अहमद (55) और अब्दुर रहमान (50) ने अर्धशतक लगाए। गाले में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन टी-ब्रेक के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 451 रन बनाकर आउट हो गई।
जवाब में श्रीलंका ने खेल खत्म होने के समय एक विकेट पर 99 रन बना लिए थे। मेजबान टीम ने ओपनर उपल तरंगा (19) का विकेट गंवाया। स्टंप्स के समय कौशल सिल्वा (38) और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (36) क्रीज पर थे।
श्रीलंका अभी पाकिस्तान के स्कोर से 352 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। पाकिस्तान का 451 का स्कोर पिछले आठ वर्षों में पहली पारी में उसका दूसरा सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने जून 2012 में श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ रहे टेस्ट में अपनी पहली पारी छह विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित की थी।
कौशल परेरा ने 137 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके टेस्ट करियर में एक पारी में 5 विकेट लेने का यह तीसरा मौका था। परेरा के अलावा रंगना हेराथ ने 3 विकेट और धम्मिका प्रसाद ने 2 विकेट लिए।