फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak cricketers dies during batting

क्रिकेटर के सीने पर लगी बॉल, मौत!

Sat, 21 Dec 2013 06:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
Pak cricketers dies during batting

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के एक बल्लेबाज की बल्लेबाजी के दौरान गेंद सीने पर लगने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


22 साल के जुल्फिकार भट्टी पाकिस्तान क्रिकेट के उभरते बल्लेबाज माने जा रहे थे लेकिन एक मैच में बल्लेबाजी के दौरान सीने पर गेंद लगने से तत्काल मौत हो गई।

युवा क्रिकेटर की मौत के बाद सुक्कुर (पाकिस्तान) में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है और सभी तरह के खेल कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के तीसरे सबसे बड़े शहर सुक्कुर में एक स्थानीय सुपर स्टार क्रिकेट क्लब के एक मैच के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें भट्टी के सीने पर गेंद इतनी तेजी से आकर लगी की उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


क्लब के एक अधिकारी रेहमत ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हमारा क्लब जिन्ना निगम स्टेडियम में सिंध यंग क्रिकेट क्लब के खिलाफ मैच खेल रहा था। इस दौरान क्लब के शीर्ष खिलाड़ी भट्टी के सीने पर गेंद बहुत तेजी से आकर लगी, जिससे वह पिच पर ही गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के अनुसार भट्टी बहुत प्रतिभावान बल्लेबाज थे और उन्हें उम्मीद थी कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में जरूर जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed