फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak cricketer said, People say no one will marry me

पाक क्रिकेटर बोली- लोग कहते हैं मुझसे कोई शादी नहीं करेगा

Thu, 29 Jun 2017 09:59 PM IST
इरम अब्बासी, बीबीसी उर्दू
इरम अब्बासी, बीबीसी उर्दू Updated Thu, 29 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Pak cricketer said, People say no one will marry me
नाहिदा खान, पाक क्रिकेटर - फोटो : bbc

पाकिस्तानी क्रिकेटर नाहिदा खान ने महिला विश्व कप में अपने मुल्क की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाया है। उन्होंने क्रिकेट में अपने इस मुकाम के लिए पिता का आभारी जताया है। नाहिदा खान ने कहा, ''तमाम दिक्कतों के बावजूद मेरे पिता ने मेरा समर्थन किया। एक क्रिकेटर बनने में परिवार और हमारे समाज से ही मेरा विरोध हो रहा था।'' 30 साल की नाहिदा पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत से हैं। बलूचिस्तान में उम्मीद की जाती है कि महिलाएं घर में ही रहें। हालांकि नाहिदा के पिता इस मामले में काफी उदार थे।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा और आगे बढ़ाने में हमेशा मदद की। नाहिदा ने कहा, ''मेरे पिता कहते थे कि नाहिदा मेरी बेटी है और वह जो चाहती है उसे करेगी।'' नाहिदा ने यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन भी किया है।'' नाहिदा ने कहा, ''मेरे पिता ने मेरे संघर्षों की काफी प्रशंसा की। एक क्रिकेटर बनने में जिस आत्मविश्वास की मुझे जरूरत थी उसे बढ़ाने में मेरे पिता ने कोई कमी नहीं छोड़ी।''

विज्ञापन

कुछ महीने पहले पिता की मौत 

Pak cricketer said, People say no one will marry me
नाहिदा खान, पाक क्रिकेटर - फोटो : bbc

नाहिदा के पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई। नाहिदा को पिता खोने का काफी गम है लेकिन वह इंग्लैंड में महिला विश्व कप में बेहतरीन खेल रही हैं। नाहिदा ने कहा कि खेल के मैदान में बल्ला जब मेरे हाथ में होता है तो एक ही रणनीति काम करती है- ज्यादा रन बनाओ और विपक्ष पर हमलावर रहो।

दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई थी लेकिन नाहिदा ने अच्छी पारी खेली थी। उन्होंने 101 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इसमें 9 चौके थे और एक छक्का।

हालांकि, इस मैच को दक्षिण अफ़्रीका ने तीन विकेट से जीत लिया। पाकिस्तानी टीम की कप्तान सना मीर ने कहना है कि नाहिदा असली फाइटर हैं और वह मैदान में भी ऐसा ही करती हैं। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का गठन पहली बार 1997 में हुआ था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गठन के 21 साल बाद पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का गठन हुआ था। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का गठन इतना आसान नहीं था।

हत्या की धमकी भी मिली

Pak cricketer said, People say no one will marry me
नाहिदा खान, पाक क्रिकेटर - फोटो : bbc

धार्मिक कारणों से मामला कोर्ट में गया, हत्या की धमकी मिली और सरकार ने सार्वजनिक रूप से खेलने पर भी पाबंदी भी लगाई। इन सब के बावजूद 1997 में पहली बार पाकिस्तान की महिला टीम ने वर्ल्ड कप खेला। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बहुत बुरा प्रदर्शन रहा है।

1997 के पहले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम 27 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी। लेकिन नाहिदा ख़ान ऐसी खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के खेल में लगातार सुधार कर रही हैं।

क्वेटा में जन्मी नाहिदा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2009 में कदम रखा था। यह मैच बांग्लादेश के बोगरा में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। 2010 के एशियन गेम में भी पाकिस्तानी टीम मेंबर के रूप में वह शामिल थीं। इसमें नाहिदा ने गोल्ड मेडल जीता था। शुरू में खान को मिडल ऑर्डर में लाया गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में एंट्री नाहिदा का सपना था।

नाहिदा कहती हैं कि एक रूढ़िवादी परिवार से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मामले में नाहिदा खुद को भाग्यशाली मानती हैं। नाहिदा ने कहा, ''मेरी सफलता मेरे पिता के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने उन सभी को चुप करा दिया जिन्होंने विरोध किया।

मेरे पिता से लोग कहते थे कि मैं क्रिकेट खेलती हूं इसलिए मुझसे कोई शादी नहीं करेगा। मेरे परिवार के लोग आज भी कहते हैं कि मुझसे कोई शादी नहीं करेगा क्योंकि मैं लड़कों के कपड़े पहनती हूं और क्रिकेट खेलती हूं। इस तरह की लड़की हमलोग के परिवार में कोई नहीं चाहता।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed