फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak cricketer khalid latif faces 5 year ban on spot fixing

स्पॉट फिक्सिंग के कारण पाकिस्तान के बल्लेबाज पर लगा 5 साल का बैन

Wed, 20 Sep 2017 02:48 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 20 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
pak cricketer khalid latif faces 5 year ban on spot fixing
खालिद लतीफ - फोटो : twitter
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ओपनर खालिद लतीफ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल होने के कारण 5 साल का बैन लगा दिया गया है। ‌इसके अलावा उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीन सदस्यीय एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने खालिद पर पांच साल के बैन का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


बैन लगने की वजह से खालिद अब क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे।  वो न तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कोई मैच खेल सकते हैं और न ही घरेलू स्तर के किसी मैच में हिस्सा ले सकते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2017 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लतीफ पर लगे थे। 31 साल के लतीफ पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हैं। 
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने पाकिस्तान के एक अन्य बल्लेबाज शर्जील खान पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इसी तरह के आरोपों की वजह से पांच साल का बैन लगाया है। पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत शर्जील खान और खालिद लतीफ को फरवरी में पीएसएल की शुरुआत से पहले ही निलंबित करके दुबई से घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ट्रिब्यूनल में शामिल बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व टेस्ट कप्तान वसीम बारी, खालिद को पीसीबी की भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के सभी आरोपों में दोषी पाए हैं। उल्लेखनीय है कि पीसीबी ने खालिद पर 8 आरोप लगाए थे। इनमें से चार गंभीर थे और ट्रिब्यूनल इन सभी को स्वीकार कर लेता तो फिर बल्लेबाज पर 10 साल तक का प्रतिबंध लग सकता था। '

खालिद पर एक और आरोप ये भी है कि उन्होंने शर्जील खान को बुकी से मिलाया और पीएसएल में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए प्रभावित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed