{"_id":"59cb935c4f1c1b71548b4afa","slug":"overton-and-foakes-is-the-new-face-in-england-ashes-team-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की एशेज टीम घोषित, फोक्स और ओवरटन नया चेहरा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड की एशेज टीम घोषित, फोक्स और ओवरटन नया चेहरा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : hindustan times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने एशेज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। विकेटकीपर बैट्समैन बेन फोक्स और तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन को टीम में पहली बार जगह दी गई है। एशेज का पहला टेस्ट 23 नवंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 2 दिसंबर से एडिलेड में और तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने ओपनर एलेक्स हेल्स को टीम में जगह नहीं दी है। हेल्स की जगह मार्क स्टोनमैन को चुना गया है। जो एलिएस्टर कुक के साथ ओपनिंग करेंगे। इंग्लैंड ने हाल ही में अपने समर दौरे में दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्टइंडीज को हराया है। मिडिल ऑर्डर में गैरी वैलेंस और जेम्स विंस में से विंस को मौका दिया गया है।
राष्ट्रीय चयनकर्ता जेम्स विटेकर ने कहा कि एशेज के लिए पूरी तरह संतुलित टीम घोषित की गई है। हमें उम्मीद है यह एशेज में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। ऑस्ट्रेलिया में जाकर वहां एशेज में बेहतर क्रिकेट खेलना इंग्लैंड के लिए एक कठिन चुनौती है। एक तरह से ऑस्ट्रेलिया में एशेज इंग्लैंड की एक टेस्टिंग है। कप्तान जो रूट के अलावा ट्रेवर बेलिस, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स और मोईन अली की उपस्थिति टीम को मजबूत बनाती है।
एशेज 2017-18 के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है- जो रूट कप्तान, एलिएस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, डेविड मलान, जेम्स विंस, गैरी बैलेंस, जॉनी बेयरस्टो, वेन फोक्स, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन, जेक बॉल, क्रेग ओवरटन, मैसोन क्रेन