{"_id":"fa6ae074-2a96-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"orissa-great-start-in-colonel-ck-nayudu-cricket-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडूः उड़ीसा ने की शानदार शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीके नायडूः उड़ीसा ने की शानदार शुरुआत
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड से मिली हार पर शुक्रवार को बेहतर शुरुआत करने के बावजूद मेजबान जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ उड़ीसा के बल्लेबाज पहली पारी में 320 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। कर्नल सीके नायडू (अंडर 25) क्रिकेट चैंपियनशिप में चार बल्लेबाजों के सस्ते में सिमट जाने पर मध्यक्रम में उतरे प्रियातोष पारामानिक के शानदार शतक और आलोक साहू की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत उड़ीसा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक जेकेसीए के बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन जुटा लिए थे। शनिवार को उन्हें मजबूत लीड के लिए लंबी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज की हॉस्टल ग्राउंड पर शुक्रवार को शुरू हुए सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ीसा ने 84.2 ओवर में 12 अतिरिक्त रनों की मदद से 320 रनों का स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम में उतरे प्रियातोष ने पारी को संभालते हुए 11 चौकों की मदद से 196 गेंदों पर शानदार 117 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में लाया।
विज्ञापन
प्रियातोष के पवेलियन लौटने पर विकेट गिरने का सिलसिला फिर निरंतर शुरू हुआ, लेकिन निचले क्रम में उतरे आलोक साहू ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 11 चौकों और एक छक्के से 121 गेंदों पर 82 रनों की लंबी पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा टीम की ओर से गिरिजा ने दो चौकों से 30 गेंदों पर 12, संजीव साहू ने तीन चौकों से 40 गेंदों पर 13, अरविंद सिंह ने तीन चौकों से 13 गेंदों पर 13, लगनजीत सामल ने तीन चौकों से 16 गेंदों पर 14, अंशुमन गोपे ने तीन चौकों से 45 गेंदों पर 21, बी पांडा ने दो चौकों और तीन छक्कों से 23 गेंदों पर 27, और मानस ने एक चौके से 22 गेंदों पर 9 रन टीम के खाते में जोड़े।
जेकेसीए की ओर से साहिल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20.2 ओवर में 71 रन देकर छह बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। इसमें पांच ओवर मेडिन रहे। इसके अलावा सईद सागर शाह, ओवेस शाह, वसीम राजा और आमिर महराज ने एक-एक विकेट चटकाया।