फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   order of lunch and tea breaks will be reversed in Guwhati Test during India vs South Africa match

IND Vs SA: गुवाहाटी टेस्ट के दौरान नियम में होगा बदलाव, लंच से पहले हो जाएगा टी ब्रेक; जानें क्यों लिया फैसला

Thu, 30 Oct 2025 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:32 PM IST
सार

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में सर्दियों के महीनों में जल्दी सूर्यास्त होने के चलते ये बदलाव किए जा सकते हैं। भारत में टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं और शाम 4:30 बजे समाप्त होते हैं लेकिन गुवाहाटी में मैच सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम चार बजे समाप्त होगा।

विज्ञापन
order of lunch and tea breaks will be reversed in Guwhati Test during India vs South Africa match
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापाड़ा स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान प्लेइंग शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से दूसरा टेस्ट शुरू होगा और मैच में ब्रेक में फेरबदल किया जाएगा। इस दौरान पहले सत्र के बाद चाय का सत्र और दूसरे सत्र के दौरान लंच का सत्र कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जल्द शुरू हो सकता है मुकाबला 
देश के पूर्वोत्तर हिस्से में सर्दियों के महीनों में जल्दी सूर्यास्त होने के चलते ये बदलाव किए जा सकते हैं। भारत में टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं और शाम 4:30 बजे समाप्त होते हैं लेकिन गुवाहाटी में मैच सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम चार बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ऐसी संभावना है कि पहला ब्रेक सुबह 11 बजे से 11:20 बजे तक चाय का ब्रेक होगा, जबकि दोपहर 1:20 बजे से 2:00 बजे तक लंच हो सकता है। चाय के बाद का सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। गुवाहाटी में आमतौर पर सूरज 4:15 बजे तक डूब जाता है। ब्रेक की अदला-बदली एक संभावना है जिसे खेल की परिस्थितियों में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसीए ने नहीं की पुष्टि
जब असम क्रिकेट संघ (एसीए) के एक अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, हमें अभी तक बीसीसीआई से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हम पुष्टि कर सकते हैं कि असम के घरेलू रणजी ट्रॉफी मैच सुबह 8:45 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3:45 बजे समाप्त होंगे। पहला ब्रेक सुबह 11:15 बजे लंच का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed