फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One year back, this kind of chase might not have happened Says Smriti Mandhana after india win over Australia

IND vs AUS: भारत की रोमांचक जीत से उत्साहित हैं स्मृति मंधाना, बोलीं- एक साल पहले यह संभव नहीं था

Mon, 12 Dec 2022 02:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 02:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा है कि एक साल पहले भारतीय टीम के लिए इस तरह से लक्ष्य का पीछा करना संभव नहीं था, लेकिन अब टीम ऐसा करके दिखा रही है। 
 

विज्ञापन
One year back, this kind of chase might not have happened Says Smriti Mandhana after india win over Australia
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत की रोमांचक जीत के बाद टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि पिछले कुछ साल में भारतीय महिला टीम जीत की दहलीज पर पहुंच कर कई मैच हार जाती थी और यह काफी दुखदायी था, लेकिन पिछले एक साल में की गई मेहनत अब रंग ला रही है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इसका नतीजा भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


इस मैच में मंधाना ने 49 गेंदों में 79 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम ने 187 रनों के लक्ष्य का लगभग पीछा कर लिया था। इसके बाद मंधाना ने सुपर ओवर में 13 रन बनाकर भारत की जीत तय की। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद मंधाना ने कहा, "हम उनके खिलाफ करीबी मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, हालांकि हमने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। करीबी मैचों में पूरी भारतीय टीम काम करने की कोशिश कर रही है और इसकी शुरुआत राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल से हुई है। कुछ मैचों की शुरुआत हो चुकी है। लोग दबाव के अनुकूल हो रहे हैं और हमारे पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने नहीं सोचा था कि टीम 25 गेंदों पर 45 रन का पीछा कर पाएगी। उन्होंने कहा "अगर 25 गेंदों में 45 रन की जरूरत है तो एक साल पहले आप भी जानते थे कि भारतीय महिला टीम ऐसा नहीं कर पाएगी। अब हमारे पास ऋचा, दीप्ति हैं और हमारे पास देविका  हैं। वे अच्छी तरह से सीख रहे हैं।" 

मंधाना ने बताया कि वह जानती थीं कि मैच में चार छक्के लगाने वाली ऋचा सुपर ओवर में जरूर कुछ कमाल करेंगी। मंधाना बोली "जब मैं आउट हुई तो लौटते हुए मैंने ऋचा से कहा, मैच खत्म करके आना है और उसने जवाब दिया, "ठीक है दीदी"। मुझे पता था कि वह कुछ खास करेगी।"

अपनी पारी को लेकर मंधाना ने कहा "मुंबई की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती हैं और मैं पहले मैच में अपने प्रदर्शन से निराश थी और इस बार मौका नहीं चूकना चाहती थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सुपर ओवर की कल्पना की थी और वह इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, तो वह दिल खोलकर हंस पड़ीं। उन्होंने कहा, "अगर मैं कहूं कि मैंने कल्पना की थी तो मैं झूठ बोलूंगी। मैंने सपने में भी सुपर ओवर की उम्मीद नहीं की थी। अब जब यह हो गया है, तो हो सकता है कि मैं सोचूं कि मैं यह कर सकती हूं।"

ऋचा, शेफाली का अंडर-19 विश्व कप खेलना अच्छा
मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप खेलने के लिए ऋचा और शेफाली को भेजने के बीसीसीआई के कदम का स्वागत किया। मंधाना ने कहा, "जब हम 16 या 17 साल के थे, तब हम अंडर-19 महिला विश्व कप के बारे में अफवाहें सुनते थे। यह उनके लिए अच्छा होगा और साथ ही हम दो लड़कियों को उनके स्थान पर खेलने का मौका दे हैं और जान सकते हैं कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ क्या है।"

डीवाई पाटिल स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ एक संकेत
इस सीरीज का पहला मैच देखने के लिए 25,000 से अधिक दर्शक पहुंचे थे और दूसरे मैच में 47,000 दर्शक मैदान पर थे। भारतीय टीम ने जीत के साथ समर्थकों का धन्यवाद अदा किया। इस पर मंधाना ने कहा " महिला आईपीएल की घोषणा की गई है। यह एक बड़ा अवसर और एक मील का पत्थर है। यह आखिरी घरेलू सीरीज है जिसे हम महिला आईपीएल से पहले खेल रहे हैं। अगर लोग इन मैचों को देखने आते हैं, तो मुझे यकीन है कि यह उन सभी को आत्मविश्वास देगा जो फ्रेंचाईजी के लिए बोली लगाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed