फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One more Bengal player hospitalised after injury in club game

एक और क्रिकेटर हुआ चोटिल, हॉस्पिटल में भर्ती

Sat, 26 Dec 2015 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
One more Bengal player hospitalised after injury in club game

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कान के पीछे चोट लगने पर एक केक्रिकेटर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बंगाल के बल्लेबाज विरतम पोराल को शुक्रवार को उस समय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जब एक मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके बाएं कान में चोट लग गई। भुवानीपुर और ईस्ट बंगाल के बीच एक क्लब मैच में पोराल क्रीज के बेहद करीब खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय लीग टूर्नामेंट एएन घोष ट्रॉफी के फाइनल मैच में 26 साल के पोराल फारवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्हें उस समय कान पर गंभीर चोट लग गई जब वह भुवानीपुर के बल्लेबाज प्रीनन दत्ता के पुल शॉट से बचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट लगने के बाद पोराल ने बताया कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके बाएं कान में चोट आई है।

पोराल की टीम के ही साथी खिलाड़ी की मैदान पर हो गई थी मौत

One more Bengal player hospitalised after injury in club game

बंगाल के उभरते बल्लेबाज विरतम पोराल के चोटिल होने की घटना ने साल के मध्य में घटी उस घटना की याद दिला दी जिसमें बंगाल अंडर-19 टीम के कप्तान अंकित केशरी की मौत हो गई थी। अंकित भी ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए भुवानीपुर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल गए थे और बाद में उनका निधन हो गया था।

उस मैच के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में अंकित अपनी टीम के खिलाड़ी से टकरा गए जिस कारण उन्हें  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। पोराल क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुए थे जबकि अंकित गेंदबाज सौरव मंडल से लड़ गए थे। पोराल ने 2010 से 12 तक बंगाल के लिए 10 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

इसके अलावा पिछले साल बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज चोटिल हो गए और 2 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed