{"_id":"680d9410-4553-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"one-day-will-become-history-in-three-years-says-gilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में इतिहास बन जाएगा वन-डे: गिली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन साल में इतिहास बन जाएगा वन-डे: गिली
सिडनी/एजेंसी
Updated Fri, 14 Dec 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि वन-डे प्रारूप अपनी उपयोगिता खो रहा है और अगले तीन सालों में यह फॉरमेट इतिहास बन जाएगा। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘ट्वंटी-20 क्रिकेट के आगाज के बाद आस्ट्रेलिया में वन-डे क्रिकेट अपनी चमक खो रहा है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2015 वर्ल्ड कप के बाद इसे कोई नहीं देखेगा। 2015 में वर्ल्ड कप होना है और टीवी प्रसारकों की वजह से यह तब तक जिंदा रहेगा। लेकिन इसके बाद यह प्रारूप इतिहास में दर्ज हो जाएगा। इसके बाद सभी टीवी प्रोग्राम और प्रशासक क्रिकेट के दो अन्य प्रारूप टी-20 और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे होंगे।’
विज्ञापन