फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   on field Umpire Decision caused match for team india asif ali remained not out and made pakistan win

IND vs PAK: क्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे पाकिस्तान को जिताने वाले आसिफ, अंपायर के फैसले ने भारत को हराया?

Mon, 05 Sep 2022 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 11:51 AM IST
सार

पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में अंपायर ने आसिफ अली को आउट नहीं दिया था। रोहित ने डीआरएस लिया और तीसरे अंपायर के पास मैदानी अंपायर के फैसले को पलटने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। ऐसे में आसिफ क्रीज पर बने रहे और पाकिस्तान को जीत दिला दी। 
 

विज्ञापन
on field Umpire Decision caused match for team india asif ali remained not out and made pakistan win
रवि बिश्नोई की गेंद पर अंपायर ने करीबी फैसला पाकिस्तान के पक्ष में दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा। पहला मैच पांच विकेट से गंवाने वाली पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में अपना बदला पूरा किया और भारत को पांच विकेट से मात दी। इस मैच में पाकिस्तान ने एक गेंद रहते जीत दर्ज की। भारत की करीबी हार की कई वजहें रहीं। मैदानी अंपायर का फैसला भी इनमें से एक हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में पाकिस्तान के आसिफ अली ने आठ गेंदों में 16 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। आसिफ पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो सकते थे, लेकिन किस्मत उनके साथ थी और उन्हें दो जीवनदान मिल गए। इसके बाद आसिफ ने मैच पलट दिया। पहले अंपायर ने करीबी मामले में फैसला उनके पक्ष में दिया फिर अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
पाकिस्तान की पारी के 17वें ओवर में हार्दिक ने रिजवान को आउट कर दिया। इसके पहले भुवनेश्वर कुमार नवाज को आउट कर चुके थे। पाकिस्तान के दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे और तीन ओवरों में 34 रन की जरूरत थी। रवि बिश्नोई ने शुरुआती दे गेंदों में दो रन दिए और आसिफ स्ट्राइक पर आ गए। पहली ही गेंद बिश्नोई ने लेग स्टंप के बाहर फेंकी और आसिफ ने पुल करने कि कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के करीब से निकली और भारतीय टीम ने जोरदार अपील की। अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया तो कप्तान रोहित ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू में दिख रहा था कि गेंद बल्ले के बेहद करीब से निकली है और इस दौरान अल्ट्राएज पर भी थोड़ी हरकत हो रही थी, लेकिन यह अंपायर के फैसले को पलटने के लिए पर्याप्त नहीं थी। 

तीसरे अंपायर ने अंत में मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा और आसिफ खेलते रहे। अगर मैदानी अंपायर उन्हें आउट करार देते तो आसिफ रिव्यू में भी आउट रहते और भारत मैच जीत सकता था। हालांकि, अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें आउट करने का आसान मौका छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाकर पाकिस्तान को मैच में जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed