फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ombudsman allows Rajat Sharma to quit as DDCA president 

रजत शर्मा ने दोबारा दिया DDCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा, इस बार लोकपाल ने किया मंजूर

Fri, 29 Nov 2019 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Ombudsman allows Rajat Sharma to quit as DDCA president 
rajat sharma

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष रजत शर्मा ने दोबारा अपने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन इस बार लोकपाल न्यायाधीश (रिटायर) बदर दुरेज अहमद ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि चोपड़ा और और जीएम आपरेशन का भी इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, रजत का कामकाज संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


लोकपाल ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक, 'आज एक बजे, मुझे रजत शर्मा का एक मिला जिसमें उन्होंने लिखा था कि 16 नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण उस पत्र में थे। उन्होंने कहा कि आदेश के कारण वह फिर भी अपने पद पर बने रहे। पत्र में उन्होंने बताया कि डीडीसीए में स्थिति काफी बुरी है और उनके लिए आगे काम करना नामुमकिन है। इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।'
विज्ञापन


लोकपाल ने अगले माह 21 दिसंबर तक आम सभा की बैठक बुलाने को कहा है, जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकपाल ने डीडीसीए के नए जीएम आपरेशन के रूप में पूर्व रणजी क्रिकेटर अरुण खुराना की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रजत शर्मा ने लोकपाल को कहा कि वह वर्तमान परिस्थतियों में अध्यक्ष पद संभालने की स्थिति में नहीं है। उनके कहने पर वह पद पर बने रहे थे, लेकिन अब पद संभालना संभव नहीं है। इसके बाद ही लोकपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। बीसीसीआई की एक दिसंबर को होने वाली आम सभा की बैठक में डीडीसीए प्रतिनिधि के रूप में कौन शामिल होगा इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का गठन भी नए सिरे होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। रजत शर्मा ने इस्तीफा वापस लेने की वजह लोकपाल की ओर से निकाले गए आदेश को बताया था। बता दें कि जब पहली बार उन्होंने इस्तीफा दिया था तब लोकपाल न्यायमूर्ति (रिटायर) बदर दुर्रेज अहमद ने उनके इस्तीफे को होल्ड पर रख दिया था और आदेश दिया था कि वह डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखें।

मालूम हो कि वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने बीते शनिवार (16 नवंबर) सुबह रजत शर्मा ने यह कहते हुए अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था कि वह किसी भी कीमत पर अपनी ईमानदारी से समझौता नहीं करेंगे। शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा था, 'प्रिय सदस्यों ,जबसे आपने मुझे DDCA का अध्यक्ष चुना है मैं समय समय पर आपको अपने काम के बारे में जानकारी देता रहा हूं। मैंने DDCA को बेहतर बनाने के लिए, प्रोफेशनल और पारदर्शी बनाने के लिए जो कदम उठाए उसके बारे में आपको बताया। आपसे किए गए वादों के पूरा होने की जानकारी दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed